सार :
मानसून ने देश में प्रवेश कर लिया है और वह अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लेकिन दूसरे राज्यों में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है लोगोंको अभी भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों में लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे की इस गर्मी से राहत मिल सकेगी तो वहीं जहां मानसून आ चुका है वहां लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं और मौसम सुहावना हो चुका है तो आईए जानते हैं देश के मौसम का हाल विस्तार में।
विस्तार :
देश में मॉनसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। इन राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। यही गर्मी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों की कुछ जिलों में भी देखी जा रही है। जहां अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है और प्री मानसून वर्षा की गतिविधियां नहीं हो रही है वहां अभी भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंचने के बाद अब उत्तरी राज्यों की ओर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा मॉनसून कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र के अधिक हिस्सों में, 3-4 दिनों में पूरे कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मॉनसून के आगमन से पहले ही कुछ राज्यों में बारिश जैसा माहौल बन चुका है, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, तो वहीं दक्षिण गुजरात के पश्चिमी हिस्से के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है इन चक्रवाती परिसंचरण की वजह से इन राज्यों में बारिश जैसा माहौल बन गया है। जल्द ही यह मध्य प्रदेश, गुजरात में एंट्री ले लेगा। मौसम विभाग ने अब इन राज्यों के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मॉनसून की एंट्री से पहले ही इन राज्यों में प्री मानसून बारिश होने लगी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी भी गर्मी का सितम जारी है अब इस गर्मी से निजात मानसून ही दिला सकता है जो कि उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है यह महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है एवं मध्य प्रदेश गुजरात में प्री मानसून की वर्षा भी शुरू हो चुकी है।
देश में मौसम के दो विपरीत रूप :
देश में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम एक्टिव है। देश में कोई एक जैसा मौसम देखने को नहीं मिल रहा है कहीं भारी वर्षा होने से बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई है तो कहीं भीषण गर्मी लोगों की जिंदगी हैरान परेशान हो गई है। हालत यह तक हो गए हैं कि देश के एक हिस्से में चिलचिलाती धूप से जीवन प्रभावित हो रहा है। लगभग 2 से 3 दिन बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। 15 जून से पहले इसके मध्य प्रदेश में आने की संभावना है। जिससे कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 21 से 25 जून तक मानसून पूरे देश को कवर कर लेता है। इस बार मानसून दो से तीन दिन जल्दी आया है इसीलिए इसके जल्दी देश को कवर करने की उम्मीद है। जहां अभी देश में दो अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं वही मानसून के आ जान से पूरे देश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
दिल्ली समेत उत्तर भारत के मौसम की जानकारी :
भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। देश में मानसून के प्रवेश करने के बादभी इन राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिल्ली में एक बार फिर हीटवेव की स्थिति बन गई है। इस दौरान, जनता को सचेत रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का यह दौर इस पूरे हफ्ते जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 जून तक लू की चेतावनी जारी की है। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार की मौसमी परिस्थितियां देखी जा रही हैं। मानसून की उत्तरी सीमा और चक्रवाती परिसंचरण की मौजूदा स्थिति से आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
मध्य भारत के मौसम की जानकारी :

मध्य प्रदेश में रविवार को भी दो अलग अलग मौसमी परिस्थितियां बनी रहने की चेतावनी दी गई थी। यहां कहीं धूप निकली गरमी देखने को मिली तो कहीं आसमान में बादल छाए रहे। अब इंदौर समेत प्रदेश के अधिकाश जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गुना समेत 10 जिलों में दोपहर के समय तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। रविवार को शाम तक कई जिलों का मौसम बदल गया, यहां आज आंधी तूफान और बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने 13 जून तक उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल, बैतूल, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, पचरा, छतरपुर, टीकमगढ़,हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, खंडवा, खरगोन, सतना, अनूपपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, डिंडोरी, बालाघाट, मैहर और पंढुर्ना जिले में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मध्य भारत में 15 जून से 21 जून के बीच मॉनसून आ जाता है और पूरे देश पर जून के महीने में छा जाता है। इस बार भी ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि मानसून 1 से 2 दिन जल्दी आ सकता है।
कहां कहां पहुंचा मॉनसून , गर्मी से मिली राहत :
इस समय देश के विभिन्न हिस्सों में भिन्न-भिन्न मौसमी परिस्थितियां देखी जा रही हैं, जहां एक ओर उत्तर भारत के कई राज्य प्रचंड गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। मानसून की उत्तरी सीमा और चक्रवाती परिसंचरण की मौजूदा स्थिति से आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। अब इस गर्मी से निजात मानसून ही दिला सकता है जो कि उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है यह महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है एवं मध्य प्रदेश गुजरात में प्री मानसून की वर्षा भी शुरू हो चुकी है।
