सार :

मानसून के आगमन के बाद, जून के महीने में वरुण राजा ने उम्मीद के मुताबिक दस्तक नहीं दी थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है और जुलाई के पहले हफ्ते से अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली में मॉनसून ने एंट्री ले ली है। पहली ही बारिश में दिल्ली पानी-पानी हो गई। अब मॉनसून ने पुरे भारत को कवर कर लिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। आईए जानते हैं पूरी ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

दिल्ली के साथ साथ उत्तर भारत के राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज देश के लगभग हर राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अब मॉनसून ने पुरे भारत को कवर कर लिया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। देश के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम सुधार चुका है। यहां भी मॉनसून के एंट्री लेते ही बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं। उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, मराठवाड़ा और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अभी पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। अनुमान है कि भारत में अच्छे मानसून के कारण पिछले साल कम हुई बारिश की भरपाई हो सकती है। अगले 2 दिनों तक विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में 1 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि 3 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में 30 जून से 3 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली में 3 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। ऐसे में अगले 2-3 दिनों के दौरान सभी हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है और अगले कुछ घंटो में हर राज्य में जमकर बारिश होने के आसार हैं।

अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट :

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में 28 जून की सुबह मानसून के पहले दिन 228.1 मिमी बारिश हुई, जो 1936 के बाद जून महीने में सबसे अधिक बारिश थी। सिविक एजेंसियों ने अपनी फील्ड इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा है और जलभराव और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त मैनपावर और मशीनरी तैनात की है। अगले चार-पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही यात्रा के लिए निकले। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से राहत मिली है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश :

गुजरात क्षेत्र में आज यानी 1 जुलाई को अलग-अलग स्थानों प भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अत्यधिक संभावना है। सौराष्ट्र, कोंकण एवं गोवा में 1 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 2 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 04 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में 01 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की अत्यधिक संभावना है। उत्तराखंड में 30 जून से 04 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 01 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है। असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ जगहों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण मध्य प्रदेश से लेकर केरल तट तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 30 जून से 3 जुलाई तक चार दिनों के दौरान छिंदवाड़ा और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग ने उत्तरी क्षेत्र में मध्यम बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

घर से बाहर जाते समय चेक करें मौसम :

इस सप्ताह की शुरुआत में मानसून का पैटर्न अभी तक अपने समय से चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, मराठवाड़ा और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज देश के लगभग हर राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अब मॉनसून ने पुरे भारत को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने देश के 11 राज्यो से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसीलिए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। अतः जब भी घर से बाहर निकलना हो या शहर से बाहर जाना हो तो वैदर फोरकास्ट देखकर ही जाएं ताकि आपको असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *