सार :

ह्रदय प्रदेश मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के पास चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी कई हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं तेज बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। तो आईए जानते हैं मध्य प्रदेश मौसम की ताज़ा ख़बर विस्तार में।

विस्तार :

मध्य प्रदेश में जुलाई का महीना शुरू होते ही अच्छी बारिश शुरूहो गई है बता दे की मानसून ने मध्य प्रदेश को पूरी तरह कर कर लिया है। पिछले 12 साल में सिर्फ पांच बार ऐसा हुआ है जब जुलाई महीने में सामान्य बारिश से भी कम बारिश हुई और बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ इस बार यह कसर पूरी हो सकती है भोपाल में जुलाई महीने में औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा जुलाई में लगभग 106% बारिश होने की संभावना है। इस बार जुलाई के महीने में 2 दिन बीत चुके हैं और तीसरे दिन भी रुक-रुक कर बारिश जारी है जिससे सभी को फायदा होने की उम्मीद है।

अगर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो भोपाल में जून का अंत और जुलाई की शुरुआत अच्छी बारिश से हुई है अभी तीन-चार दिन का एक दौर बाकी है मौसम केंद्र के अनुसार अभी अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश भर में बारिश का येलो अलर्ट जारी हो चुका है इसके अलावा जुलाई में शानदार बारिश से कोटा पूरा होने की पूरी उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 जुलाई तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग दिन समय के अनुसार बारिश होती रहेगी। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश और आंधी दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मगंलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री तक दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में जुलाई में कैसा रहेगा मौसम ?

प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकतम जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने मौसम की भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस बार जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होगी और बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा जुलाई में लगभग 106% बारिश होने की संभावना है।

  • अगर हम प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मौसम की बात करें तो पहले हफ्ते में बारिश की शुरुआत अच्छी हुई है। तीन-चार मानसून सिस्टम एक्टिव बने रह सकते हैं तीन चार दिन अच्छी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। बीच में एक दिन तेज बारिश के भी आसान नजर आ रहे हैं इसी के साथ गरज चमक की स्थिति भी बन सकती है।
  • अगर हम दूसरे हफ्ते की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में मानसून सिस्टम बना और मानसून की तरफ लाइन बनी रही तो तीन या चार दिन दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है यानी जुलाई का दूसरा हफ्ता भी जो अच्छी बारिश के साथ गुजरेगा।
  • तीसरे हफ्ते की बात करें तो इस हफ्ते मानसून सिस्टम का असर ज्यादा हो सकता है और अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है क्योंकि इस समय दोनों तरफ यानी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ गई, तो तीन दिन तक तेज बारिश हो सकती है।
  • चौथा हफ्ता की बात करें त तो यदि बंगाल की खाड़ी मैं स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया तो इसका मूवमेंट सागर संभाग के आसपास हो सकता है जिससे भोपाल और आसपास के जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट :

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों कि माने तो उनके अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून वेस्ट मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय हो चुका है। अगर हम मध्य प्रदेश के तापमान की बात करें तो बारिश के चलते यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है राजधानी भोपाल समेत आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट दर्ज की सकती है। अगर हम जिला वाइज मौसम की बात करें तो अशोकनगर, इंदौर, आगर, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, सांची, नीमच, गांधी सागर अभयारण्य, झाबुआ, रतलाम, धोलावाड, अलीराजपुर, मुरैना, श्योपुर कलां, शिवपुरी, कुनो, दतिया, रतनगढ़, दक्षिण ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, खरगोन और महेश्वर में तेज आंधी जारी रहेगी। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

इस सप्ताह की शुरुआत में मानसून का पैटर्न अभी तक अपने समय से चल रहा है। वही अन्य जिलों विदिशा, उदयगिरि, राजगढ़, शाजापुर और निवारी, ओरछा, हरदा, भोपाल, बैरागढ़, सीहोर, रायसेन, भीमबेटका, देवास, उज्जैन, मंदसौर और गुना में बिजली के साथ तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं। ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, खरगोन और महेश्वर में तेज आंधी जारी रहेगी. खंडवा, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, महाकालेश्वर, धार, मांडू, कटनी, उत्तरी सिवनी, नरसिंगपुर, मंडला, मध्य बालाघाट, दमोह, पश्चिम उमरिया, जबलपुर, भेड़ाघाट और पन्ना में सुबह के समय बारिश जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *