सार :
मध्य प्रदेश में महीने की शुरुआत से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। कभी रुक-रुक कर तो कभी लगातार बारिश हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिल चुका है लेकिन अब हालात यह है की नदी और नाले उफान पर आ गए हैं, कई स्थानों पर जलभराव की समस्या भी पैदा हो गई है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश देखने को मिली है तो आईए जानते हैं अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का हाल।
विस्तार :
देश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगभग देश के सभी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है मध्यप्रदेश मैं भी हालत कुछ यही है। यहां भी लगातार बारिश चालू है। कभी हल्की बारिश तो कभी तेज बारिश का सिलसिला शुरू है। अब हालात यह बन गए हैं कि लोगों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिल चुका है लेकिन भारी बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर आ गए हैं और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा होने लगी है। बीते 24 घंटे में भी कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है। इस बारिश से किसानों को राहत तो मिली है लेकिन आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगर हम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी जुलाई के तीस सारे और चौथे हफ्ते में अच्छी बारिश देखी गई है बीते 24 घंटे में भी भोपाल में मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा है और आने वाले दोनों में भी यहां अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
बता दें कि प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 36 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिससे नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। गांव और शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। बता दें कि बीना नदी उफान पर होने से खुरई से राहतगढ़ रोड बंद हो गया है। इसी तरह प्रदेश के कई इलाकों में जल भराव के कारण कई आवागमन मार्ग प्रभावित हुए हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग द्वारा अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौमस विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने वाली है। जुलाई के तीसरे हफ्ते में भोपाल, नर्मदा पुरम ,जबलपुर ,इंदौर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है शेष बाकी के क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है अलग-अलग स्थान पर तीन सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण और मानसून की बढ़ती हुई गति विधि के चलते हुए अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों में कैसा रहा प्रदेश का मौसम?

बीते दिन से यह सिलसिला शुरू हो चुका है। अभी राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के सभी जिलों में मौसम सुहावना बना हुआ है दिन के समय लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में भी कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है। इस बारिश से किसानों को राहत तो मिली है लेकिन आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अगर हम मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी जुलाई के तीसरे और चौथे हफ्ते में अच्छी बारिश देखी गई है बीते 24 घंटे में भी भोपाल में मध्यम बारिश के चलते मौसम सुहावना बना रहा है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में भी बीते 24 घंटे में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। तो वहीं बैतूल बालाघाट हरदा होशंगाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। किया है। मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है। बीते 36 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जिससे नदी और नाले उफान पर आ गए हैं। गांव और शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुना, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, दमोह,आधार, बैतूल, भोपाल, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, आगर मालवा, देवास, उज्जैन, भिंड, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, सीधी, बालाघाट जिला में बारिश हुई है।
अभी तक जहां प्रदेश के कुछ जिलों में पर्याप्त बारिश नहीं होने से लोग और किसान गर्मी और उमस की वजह से परेशान थे तो वही किसानों को फसलों की जनता सताने लगी थी लेकिन बीते रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब प्रदेश में तीन दिनों से बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है। दो दिनों से हो रही बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है जो खरीफ की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। जिससे किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है इस बारिश से फसलों की अच्छी ग्रोथ की संभावना हो रही है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही तो कुछ मिले अभी भी बारिश के लिए तरस रहे हैं और उमस का सामना करना पड़ रहा है जिस तरह और जिस रफ्तार से मानसून ने प्रदेश में दस्तक दी थी वह अब कम होती नजर आ रही है।
अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी :

प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो गई है। अधिकतम जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 48 घंटों के भीतर 30 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। अगर हम हल्की से मध्यम बारिश की बात करें तो अशोकनगर, देवास, दक्षिण पश्चिम सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा, मुरैना में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। आज गुरुवार को भी 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज भोपाल, विदिशा, राजगढ़, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में भी हैवी रेन का अलर्ट है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बालाघाट के साथ ही मध्य क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी।
वहीं भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान मे जारी की जानकारी में बताया कि दक्षिण गुजरात में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है, जो कि पाकिस्तान से होते हुए मध्य प्रदेश पहुंचने वाला है, जिससे मध्य प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मानसून ट्रफ की पोजीशन बदलने की वजह से प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई है और अगले 48 घंटो के भीतर जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अन्य ट्रफ लाइन प्रदेश के मध्य से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तो वहीं साउथ गुजरात के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। मौसम विभाग ने भोपाल-इंदौर समेत अन्य उपनगरों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
