सार :
मध्यप्रदेश में इस वक्त मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है। कुछ इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 पार पहुंच चुका है, वहीं मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के 8 शहरों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 12 मई से पूरे प्रदेश में लू यानी हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। रविवार से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में लगातार कुछ दिनों से दो तरह का मौसम देखने को मि ल रहा है। अब धीरे-धीरे मौसम में स्थिरता आने वाली है। लेकिन अभी भी मौसम विभाग द्वारा कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तो कुछ जिलों में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि 12 मई से पूरे प्रदेश में लू यानी हीटवेव का असर शुरू हो जाएगा। रविवार से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सर्कुलेशन का असर कम होते ही गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ रहा है।
मई का महीना ऐतिहासिक रूप से गर्मी और कभी-कभी बारिश का मिश्रण लाता है, लेकिन इस बार बारिश का दौर जल्दी थमने से गर्मी का असर पहले और तीखा पड़ सकता है। प्रमुख शहरों में दिन का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। 10 मई से मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूर्य की तपिश सीधे पड़ेगी। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में जहां पहले हल्की बारिश से राहत मिल रही थी, वहां अब लू चलने की आशंका है।
प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव :
मध्य प्रदेश में कई दिनों से दो सिस्टम एक्टिव हैं। कहीं साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तेज़ आंधी तूफान और बारिश हुई तो कही तेज गर्मी। अभी भी कुछ जिलों में ऐसा नजर आ रहा है। लेकिन अब मौसम विभाग ने मौसम में स्थिरता की संभावना जताई है। और तापमान में बढ़ोत्तरी की बात कही है।
अंचल के भोपाल इंदौर संभाग सहित इन जिलों में गर्मी :
भोपाल में आज का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं, पूरे दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा । 10 मई से मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे सूर्य की तपिश सीधे पड़ेगी। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में जहां पहले हल्की बारिश से राहत मिल रही थी, वहां अब लू चलने की आशंका है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में यह प्रभाव ज्यादा दिखेगा। इस बीच मौसम विभाग ने हाइड्रेशन, हल्के कपड़ों और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है। शनिवार को आंधी-बारिश के बीच भी गर्मी का कहर जारी रहा। रतलाम में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि शाजापुर में 43.8, धार में 42.6 और उज्जैन में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. भोपाल 41 डिग्री और इंदौर 42 डिग्री पर रहा। ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बारिश वाले इलाकों में भी पारा ऊंचा बना हुआ है।
