सार :

मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार बदलता जा रहा था दो तरह के मौसम देखे जा रहे थे लेकिन अब मौसम में स्थिरता आने लगी है। अब प्रदेश में बरिश का कारण दौर थमने लगा है और तापमान मैं लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में कई जगह तापमान 42 डिग्री से भी अधिक पहुंच चुका है। मौसम विभाग द्वारा लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने को कहा गया है। तो आईए जानते हैं आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज।

विस्तार :

मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। दिन के साथ-साथ रातें भी अब तप रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास और गुना समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अगले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में अपेक्षाकृत राहत है, लेकिन पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। गर्मी के इस प्रचंड प्रकोप ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।

बता दे की मध्य प्रदेश में यह भीषण गर्मी का प्रकोप राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण हो रहा है। इन गर्म हवाओं से प्रदेश के रतलाम इंदौर उज्जैन झाबुआ समेत कई जिले प्रभावित हो रहे हैं । मौसम विभाग द्वारा लोगों से अपील की है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, सिर पर कपड़ा या छाता लेकर चलें। लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।

इन जिलों में तापमान 42° पार :

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य का आधा हिस्सा लू की चपेट में रहेगा। मालवा और निमाड़ क्षेत्रों में विशेष रूप से इंदौर और उज्जैन संभागों में गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को भीषण गर्मी के साथ-साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे साथ ही आंधी और बारिश का भी सामना करना पड़ा। एमपी के 12 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबलपुर संभाग में बारिश हुई तो भोपाल संभाग में कई हिस्सों में बादल छाए रहे । रतलाम में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस और धार में 45 डिग्री शाजापुर में 44.7 डिग्री, गुना में 44.6 डिग्री, श्योपुर और सागर में 44.4 डिग्री, खरगोन और रायसेन में 44.2 डिग्री, खंडवा में 44.1 डिग्री और दमोह में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बता दें कि मौसम विभाग ने आज गुरुवार को इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम के लिए भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इस बीच इंदौर, उज्जैन और धार में रात के समय भी तापमान ऊंचा रहने की उम्मीद है। रात के समय भी गर्म हवा चलेगी। यानी हम कह सकते हैं कि अभी एमपी वासियों को न दिन में गर्मी से राहत मिलेगी और न ही रात में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *