13 मई 2026 की दैनिक राशिफल;
मेष (Aries ♈) : आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरा हुआ रहने वाला है। आज आपके साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए काम बनने के योग बनते नजर आ रहे हैं।
वृषभ (Taurus ♉) : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। निवेश से फायदा हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज चंद्र का गोचर मीन राशि में होने से दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन ( Gemini ♊) : आज मिथुन राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। मिथुन राशि वालों को फिलहाल किसी भी नए व्यापार की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। बच्चों और प्रेम संबंधों में कुछ दूरियां आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है और राजनीतिक गलियारों में आपका प्रभाव थोड़ा मध्यम रहेगा।
कर्क ( cancer ♋) : आज के दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अपमानित होने का भय रह सकता है, अतः सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो अभी यात्रा करने से बचें।
सिंह राशि (Leo ♌) : सिंह राशि के जातकों आपको आज अपने सेहत पर ध्यान देना होगा। बहुत बचकर समय पार करें। स्वास्थ्य भी प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक है और व्यापार भी सामान्य रहेगा। नीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कन्या ( virgo ♍) : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी के साथ और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कोई नकारात्मक ऊर्जा आपके कार्यों में बाधा डाल सकती है। नौकरी-चाकरी में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। यदि प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होती है, तो विवादों से बचने की कोशिश करें।
तुला ( Libra ♎) : आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन जीवन में थोड़ी डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी बड़े विवाद या कोर्ट-कचहरी की स्थिति न बने, इसका पूरा ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी में भी कुछ नीरसता दिख रही है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।
वृश्चिक ( Scorpio ♏) : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतेगा। आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है।
धनु ( Sagitarious ♐) : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। बृहस्पतिदेव आपके रिश्तों को प्रभावित कर रहे हैं, जो बातचीत के जरिए नई स्पष्टता लाएंगे। करियर में जिम्मेदारियां सामान्य से थोड़ी भारी महसूस हो सकती हैं, फिर भी आप उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे।
मकर ( Capricorn ♑) : आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे आपका फोकस कम्युनिकेशन, नेटवर्किंग और छोटे प्रयासों पर रहेगा। आप अपनी भावनाओं और विचारों को खुलकर व्यक्त करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। भाई-बहनों और करीबी दोस्तों का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा।
कुंभ ( Aquarius ♒) : आज का दिन राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। शुक्र के प्रभाव से पारिवारिक सुख और घर के वातावरण में सुधार होगा। तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए दिन बहुत ही प्रोडक्टिव रहेगा। मंगल आपकी वाणी में आक्रामकता ला सकता है।
मीन ( Pisces♓) : मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपकी भावनाओं को स्पष्ट और प्रबल बनाएगा। आप अपने इंट्यूशन के सहारे महत्वपूर्ण व्यक्तिगत निर्णय ले पाएंगे। रिश्तों में ज्यादा पॉजिटिव होने से बचे।
