दैनिक राशिफल से जाने आपका दिन कैसा रहेगा । आज ग्रहों की स्थिति जीवन में एक नई दिशा और साहस लाने की कोशिश कर रही है। आज 9 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शानदार फलदाई रहने वाला है क्योंकि अभी चंद्रमा का गोचर मकर राशि में हो चुका है। ऐसे में मकर राशि में चंद्रदेव का गोचर जिम्मेदारियों के प्रति सजग बनाएगा। आईए जानते हैं प्रत्येक राशि का राशिफल।

9 मई 2026 की दैनिक राशिफल ;

  • मेष (Aries ♈) : आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपको प्रॉपर्टी के मामलों में सजकता से निर्णय लेने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके अटके काम पूरे कराएगा। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
  • वृषभ (Taurus ♉) : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए संभाल कर चलने वाला होगा। यात्रा का प्लान फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। परिवार में तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो छोटी बात भी बड़ा विवाद बन सकती है।
  • मिथुन ( Gemini ♊) : आज मिथुन राशि के जातकों को अपने निर्णय सोच समझ कर लेने की जरूरत है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। मेहनत पर भरोसा रखें और गलत रास्तों से दूर रहें।
  • कर्क ( cancer ♋) : आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा होने वाला है आज आप जिस काम में हाथ डलेंगे वही सफल होगा। गलतियों से सीख लेना जरूरी होगा।
  • सिंह राशि (Leo ♌) : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है आज आपको हर कार्य में सफलता मिलने के अवसर दिखाई दे रहे हैं। करियर और परिवार दोनों मोर्चों पर सफलता मिलने की उम्मीद है।
  • कन्या ( virgo ♍) : कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन किसी पुरानी बात पर विवाद भी हो सकता है।
  • तुला ( Libra ♎) : आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरा होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, उन्हें मनाने की कोशिश करें। उधर लेने से बचना होगा।
  • वृश्चिक ( Scorpio ♏) : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए aj शनिवार का दिन ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे करने में आप सफल रहेंगे। कोई कानूनी मामला सुलझाने के लिए सही सलाह मिल सकती है।
  • धनु ( Sagitarious ♐) : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है,सितारे आपके पक्ष में हैं, परिवार के साथ समय बीतेगा, धन लाभ होगा।
  • मकर ( Capricorn ♑) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ होगा क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि में ही है। खर्चे पर नियंत्रण रखें, कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, संयम से काम लें।
  • कुंभ ( Aquarius ♒) : आज का दिन राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है रचनात्मकता बढ़ेगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, निवेश सोच-समझकर करें।
  • मीन ( Pisces♓) : मीन राशि के जातकों के लिए आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, वाणी पर संयम रखें, मेहनत का फल देर से मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *