सार :
देश के मैदानी राज्यों में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। मध्यप्रदेश में भी गर्मी का यही हाल है। प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 11 जिले अगले चार दिन लू की चपेट में रहेंगे। वहीं इंदौर-उज्जैन संभाग में हीट वेव की चेतावनी दे दी गई है। राजधानी भोपाल और नर्मदापुरम में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है । कई जिलों में पारा 46 डिग्री पार पहुंच चुका है। IMD ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी ने अपने पैर पसार लिए हैं। मालवा-निमाड़ क्षेत्र इंदौर और उज्जैन संभाग के 11 जिलों में अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है। रतलाम, धार, इंदौर जैसे इलाकों में पारा 45-46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। सड़कें सूनी नजर आ रही हैं, जन जीवन बुरी प्रकार से प्रभावित और व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई है। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। बता देंगे प्रदेश में यह गर्मी राजस्थान गुजरात की गर्म हवाओं के कारण प्रचंड हो गई है। पिछले कुछ दिनों सेउत्तर से और देश के पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी प्रदेश का मौसम बदल दिया था। लेकिन अब गर्मी ने पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं।
मालवा और निमाड़ी क्षेत्र के साथ साथ भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। बता दें कि इस गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव मजदूर, किसान, बच्चे और बुजुर्ग वर्ग पर होगा। मौसम विभाग द्वारा लोगों को हिदायत दी गई है कि दिन के समय बाहर न निकले, खूब पानी पीने और हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है कि लोग अपना ध्यान रखें और इस मौसम में पानी ज्यादा पीकर अपने बॉडी को हाइड्रेट रखे। तापमान ऐसे ही रहा तो डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ सकते हैं।
इंदौर उज्जैन संभाग समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट :
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों बारिश और आंधी ने गर्मी से कुछ राहत दी थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह पलट गई है। प्रदेश में प्रचंड गर्मी ने अपने पैर पसार लिए हैं जिसका सबसे ज्यादा असर इंदौर उज्जैन संभाग में देखा जा रहा है साथ ही प्रदेश की राजधानी भोपाल और इसके आसपास के क्षेत्र भी काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं। इंदौर-उज्जैन संभाग में दिन के साथ साथ रातें भी गर्म रहने वाली हैं। बता दे की प्रदेश के इन क्षेत्रों में गर्मी का मुख्य कारण राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म गम लपटों को बताया जा रहा है जिसकी वजह से दिन में तो प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है, रातों में भी तापमान में अधिकता देखी जा रही है।

रतलाम समेत कई जिलों में तापमान 45 पार :
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर और शाजापुर जिले अगले चार दिन तक गंभीर हीट वेव की चपेट में रहेंगे। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम में सबसे ज्यादा 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगर हम प्रदेश की राजधानी भोपाल के मौसम की बात करें तो आज 15 मई को तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। इस भीषण गर्मी से स्थानीय लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किए गए हैं और आउटडोर गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं।
