02 जून 2026 दिन मंगलवार का दैनिक राशिफल;

आज 02 जून 2026 दिन मंगलवार विशेष रहने वाला है। चंद्र देव आज धनु राशि में गोचर करेंगे। आईए जानें आज का दैनिक राशिफल।

  • मेष राशि (Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी सूचना के साथ होगी। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी और धन संग्रह में वृद्धि होगी।
  • वृषभ राशि(Taurus ) ♉ : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहतरीन रहेगा। कमाई के नए अवसर मिलेंगे और अटके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
  • मिथुन राशि ( Gemini ) ♊ : आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा । गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लिए अत्यंत अनुकूल है। वित्तीय फायदा होगा और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक बातचीत या साझेदारी के लिए दिन बहुत अच्छा है।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। आज आपको सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है । संबंधों में सुधार होगा।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। परिवारजनों का साथ रहेगा। मन प्रसन्न होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है।
  • कन्या राशि (virgo) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन ऑफिस में किसी के साथ विवाद में पड़ने से बचें। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से अटके काम पूरे होंगे। यात्रा का योग बन सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। मन में प्रसन्नता रहेगी।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन के मामले में दिन सामान्य रहेगा, व्यर्थ के खर्चों से बचें। आज मंगलवार को हनुमान जी का पाठ करें।
  • धनु राशि (Sagitarious ) ♐ : आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है । चंद्रदेव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सोच समझकर चलने वाला होगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर संयम रखें, किसी विवाद में न उलझें। धन लाभ होगा, लेकिन मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। संबंधों में सुधार होगा।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक गुजरेगा। घर की कोई पुरानी बात आज दिमाग में उलझन पैदा कर सकती है। सोच-समझकर धन खर्च करें और किसी भी कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।
  • मीन राशि ( pisces ) ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शानदार रहेगा। गुरु बृहस्पति आपकी राशि में अनुकूल स्थिति में हैं, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *