16 जून 2026 दिन मंगलवार का दैनिक राशिफल;

आज 16 जून 2026 दिन मंगलवार सभी राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। आज चंद्रदेव भी मिथुन राशि में आ गए हैं और आर्द्रा नक्षत्र में हैं। इस तरह सूर्यदेव, चंद्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ मिथुन में आ गए हैं, जो एक दुर्लभ संयोग है। तो आईए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल।

  • मेष राशि ( Aries ) ♈: मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला जुला रहेगा। मित्रों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन अजनबियों से अपनी बिजनेस रणनीति साझा न करें। परिवारिक सुख प्राप्त होगा।
  • वृषभ राशि(Taurus )  ♉: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा, आज आपके लिए धन लाभ योग बन रहे हैं। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। निवेश के मामलों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।
  • मिथुन राशि ( Gemini )  ♊: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरा हुआ रहने वाला है। आज आपकी कार्यक्षमता और अधिकार बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को प्राथमिकता दें ना आपके लिए उचित होगा।
  • कर्क राशि ( cancer ) ♋: आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और दूसरों पर निर्भर रहने से बचें। आर्थिक सफलता के लिए धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
  • सिंह राशि ( leo ) ♌: आज सिंह राशि के जातकों का दिन शानदार रहने वाला है। सामाजिक मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कामकाज में तेजी आएगी और अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
  • कन्या राशि ( virgo ) ♍: आज कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
  • तुला राशि (libra) ♎: आज के दिन तुला राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहेगा। मन में चिंता रहेगी। लेकिन धैर्य से काम लें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। धन सोच-समझकर खर्च करें। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • वृश्चिक राशि (scorpio) ♏: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई रहने वाला है। किसी उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
  •  धनु राशि (Sagitarious ) ♐  : आज का दिन धनु राशि के जातकों दिन बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत करने का मन बना सकते हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में किसी रिश्तेदार या मित्र से मदद मिल सकती है। ऊर्जावान महसूस करेगें।
  • मकर राशि ( Capricorn ) ♑: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यस्थल पर शत्रुओं पर आपका दबदबा बना रहेगा। मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
  • कुंभ राशि ( Aquarius ) ♒: आज के दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य से बढ़िया रहने वाला है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार में बेहतरीन लाभ होगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • मीन राशि (pisces)  ♓: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। मन में शांति का अनुभव करेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी।

नोट : यह सामान्य दैनिक राशिफल है। सटीक और व्यक्तिगत राशिफल के लिए कुण्डली का अध्ययन आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *