सार :

मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। इस केस में हर दिन नए पत्ते खुलते जा रहे हैं। इस केस में अभी सीबीआई जांच रिपोर्ट पर कुछ फ़ैसला लिया जाएगा। जांच में अब ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

विस्तार :

त्विषा शर्मा 12 मई को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। इसके बाद उनके परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए थे। मामले ने तूल पकड़ने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई। एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने शुक्रवार को सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी ने दोनों की 5-5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सीबीआई ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जगह मांगी है। सीबीआई को ऐसा दफ्तर दिया जाएगा, जहां मामले से जुड़े साक्ष्यों और दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सके।

सूत्रों के मुताबिक़ 23 मई को समर्थ सिंह को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे 29 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। बता दें कि शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। सेशन जज शोभना भालवी की अदालत में पेशी के दौरान गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह एक साथ आरोपी कटघरे में खड़े नजर आए।

सास और पति को CBI को सौंपा गया :

भोपाल में ट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। ससुराल पक्ष की अग्रिम जमानत रद्द हो गई है, हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद पूर्व जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। CBI की टीम ने करीब छह घंटे उनसे पूछताछ की। कोर्ट ने अपने आदेश में ट्विशा के शरीर पर मिली 7 चोटों का जिक्र करते हुए कहा था कि जांच में उनके खिलाफ गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान सीबीआई गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी समर्थ से यह भी पूछेगी कि फरारी के दौरान वह कहां रहा और किन लोगों के संपर्क में था।

एजेंसी के मुताबिक, दोनों के अलग-अलग बयानों में विरोधाभास सामने आया है। ऐसे में दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई ने यह भी कहा कि मामले से जुड़े अहम सबूत जुटाने के लिए दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड आवश्यक है। बता दें कि गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी उस दिन हुई, जब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन होगा :

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, जांच में अब ‘टनल व्यू इन्वेस्टिगेशन’ तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत एजेंसी ट्विशा के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन तैयार कर रही है। इसका मकसद घटना से पहले और बाद की हर गतिविधि को मिनट-दर-मिनट समझना है, ताकि मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी तस्वीर सामने आ सके। बता दें कि घर के अंदर का डिजिटल नक्शा तैयार करने के साथ ही गिरिबाला सिंह से पूछताछ की जा रही थी। सीबीआई के 3 अधिकारी करीब 10:30 बजे गिरिबाला सिंह के घर पहुंचे थे। इस बीच गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जार्ज कार्लो भी घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *