सार :

आईपीएल टूर्नामेंट 2026 में केवल 2 मुकाबले बाकी है। गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR)के बीच शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। यह मुक़ाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति है, आज के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। आज मौसम भी विलेन बन सकता है। आईए जानते हैं क्वालीफायर 2 का पूरा गणित विस्तार में।

विस्तार :

गुजरात और राजस्थान के पास आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार यानी आज प्लेऑफ का क्वालिफायर-2 मुकाबला और इस सीज़न का दूसरा आखिरी मैच खेला जाएगा। जिससे यह पक्का होगा कि आरसीबी के खिलाफ फाइनल में कौन सी टीम खेलेगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है और यहां किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। बता दें कि गुजरात को क्वालिफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की थी। अब जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका सामना 31 मई को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा।

हेड टू हेड में क्या है दोनों टीमों का इतिहास :

आज आरआर और जीटी दोनों टीमों के लिए एक महामुकाबला होने वाला है। ऐसे में सबको जानना ज़रूरी है कि किसका पलड़ा भारी रहा अभी तक। बता दें कि आरआर के खिलाफ जीटी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। जीटी को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। लेकिन अगर हम इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की बात करे तो आरआर और जीटी के बीच आईपीएल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 7 मुकाबलों में जीत जीटी ने हासिल की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। गुजरात टाइटंस अपने इस दमदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालीफायर में भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी तो वहीं आरआर भी फॉर्म में हैं वह जीत के लिए जी जान लगा देंगे। इसलिए आज का मैच देखना बेहद रोमांचक होगा।

पिच रिर्पोट और मौसम :

आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मुकाबला आज शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि न्यू चंडीगढ़ इस सीजन हाई स्कोरिंग मैदान रहा है। यहां 220 और 223 जैसे लक्ष्य भी आसानी से चेज़ हुए हैं। लेकिन इस्तेमाल की हुई पिच इस बार कहानी बदल सकती है। यह मैच हाई बोल्टेज मैच होने वाला है। अगर हम यहां के मौसम की बात करे तो आज दोपहर क़रीब एक बजे बारिश और जहां तक कि ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि मैच पर उसके असर की उम्मीद नहीं है।

लीग स्टेज के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। टीम के पास 18 अंक और +0.695 का नेट रनरेट था। वहीं, राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही थी, जिसने 16 अंक और +0.189 नेट रनरेट के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई। ऐसे में अगर बारिश के कारण मुकाबला पूरी तरह रद्द हो जाता है और सुपर ओवर भी संभव नहीं हो पाता, तो गुजरात टाइटंस सीधे आईपीएल 2026 फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :

  • राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
  • गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिद्धू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *