देश में मॉनसून आते ही बारिश का दौर शुरू हो गया है हर राज्य में बारिश शुरू हो गई है वही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फुहारों का असर देखने को मिला है दिन और रात का पारा गिरा है। प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है नरसिंहपुर में 8 इंच बारिश तो जबलपुर में 2 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भोपाल समेत 21 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है दिन का पारा 27.2° रात का पारा 23° रिकॉर्ड गया किया गया।

रायसेन के देवरी में 24 घंटे में 6.7 इंच और उदयपुरा में 4.4 इंच बारिश हुई। देवरी के नदी नाले उफान पर आ गए हैं 15 से अधिक गांवों के रास्ते बंद हो गए हैं सिलवानी तहसील के जयथारी में बारिश के कारण दीवार गिरने से 8 साल की बच्ची घायल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *