देश में मानसून के देरी से आने के बाद भी इसने अपनी बारिश का कोटा पूरा कर लिया है, देश के कई राज्यों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है और अभी भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।बेनगंगा नदी में भारी बारिश से बाढ़ आ गई जिसमें 8 घंटे तक एक महिला समेत 5 लोग फंसे रहे।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश से हालात बिगड़ रहे हैं।सिवनी में बांध में दरार आने से कई गांव खाली कराने पड़े , वैनगंगा में अचानक बाढ़ के बाद पेड़ पर फंसे युवक को हेलीकॉप्टर से बचाया गया वही नरसिंहपुर जिले में 8.5 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई और वहां जिला मुख्यालय से 300 गांवों का संपर्क टूट गया।

वहीं राजधानी में बुधवार को बारिश से मामूली राहत मिली। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया और मंगलवार के मुकाबले इसमें 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बताया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले अभी तक इस बार 4 गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *