यह चोरी की वारदात भोपाल स्थित अयोध्या नगर सेक्टर k की है। जहां झाबुआ में पदस्थ थाना प्रभारी टीआई के भोपाल स्थित घर में चोरी की गई। घर को सूना देख ₹2 लाख का माल चुरा ले गए चोर ।12 दिन के अंदर इसी घर में दूसरी चोरी बताई जा रही है। बदमाश घर की एलईडी समेत कुछ सामान मेन गेट तक ले आए थे तभी पड़ोसी ने शोर मचा दिया और बदमाशों को सामान छोड़कर भागना पड़ा। घर को सूना देख घर में घुसे थे चोर हैरानी यह है कि गुरुवार थाना प्रभारी के घर चोरी की f.i.r. सुबह 7:00 बजे हो गई थी। फिर भी 8 घंटे बाद फॉरेंसिक यूनिट वारदात के स्थान पर पहुंची और फिंगरप्रिंट के सैंपल लिए।
यह वारदात K सेक्टर ,अयोध्या नगर में रहने वाले राजकुमार कुंसारिया के घर हुई है राजकुमार इन दिनों झाबुआ में थाना प्रभारी है उनकी पत्नी वैशाली अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं वैशाली ने बताया कि इससे पहले इसी घर में 17 जून को रात में चोरी हुई थी ।उस वक्त ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश ₹10000 चुरा के लिए गए थे, इसलिए f.i.r. नहीं करवाई गई थी शक यह है कि इस बार फिर वही गैंग बुधवार रात करीब 2:30 बजे घर में उसी तरीके से दाखिल हुई इस बार बदमाश सोने चांदी के जेवर ,दो स्मार्ट वॉच, हार्ड डिस्क, वाईफाई कनेक्टर ,माउस ,सीसीटीवी कैमरे की डीआर और करीब ₹60000 चुरा ले गए। यह बदमाश घर में लगी एलईडी को चुराना चाह रहे थे, वही यह इन्हें निकालकर गेट तक लाए और पड़ोसी की आवाज सुनने के बाद वही छोड़कर भाग गए।
