सार :

बंगाल में हाल ही में हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें भाजपा ने शानदार जीत हासिल की और सालों पुरानी ममता बनर्जी की सरकार को जोरदार मात दी है। बंगाल में भाजपा के नेतृत्व में अब अगला कदम सीएम बनाने का होगा, जिसके लिए सभी की नजरे भाजपा के इस फैसले पर लगी हुई है। इसी बीच हार पर ममता बनर्जी के कई बयान सामने आ रहे हैं तो आईए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में दो मोर्चों पर इतिहास रचा गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है और टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है। एसआईआर के बाद हुए पहले चुनाव में टीएमसी काफी पीछे रह गई और केवल 81 सीटें जीतकर एक सीट पर बढ़त हासिल करने में कामयाब रही। कुल 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। हालांकि दो सीटों पर उम्मीदवारों की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित के कारण अभी रिजल्ट रुके हुए हैं। कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी -एजेयूपी को दो-दो सीटें मिलीं, जबकि सीपीआई एम ने एक सीट जीती।

बता दें कि महिला वोट निर्णायक कारक बना है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत में महिलाओं के लिए घोषित व्यापक पैकेज निर्णायक कारक बनकर उभरा। पार्टी ने ₹3,000 मासिक सहायता, दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड, महिला पुलिस बटालियन और नौकरियों में 33% आरक्षण का वादा किया। इसके साथ मुफ्त शिक्षा, परिवहन सुविधाएं, बाल विवाह पर रोक और पीड़ितों को कानूनी सहायता जैसे ठोस उपायों ने महिलाओं के बीच भरोसा पैदा किया। यह पैकेज केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और अवसर का समग्र संदेश देता नजर आया, जिसने मतदाताओं को प्रभावित किया।

बंगाल में बीजेपी ने रचा इतिहास :

बता दें कि पश्चिम बंगाल की कुल 294 विधानसभा सीटों के लिए मतदान पिछले महीने की 23 और 29 तारीख को दो चरणों में संपन्न हुआ था। सरकार बनाने के लिए 148 सीटों के साधारण बहुमत की आवश्यकता थी। कुल 294 विधानसभा सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 294 सीटों में से 206 सीटें जीतकर बीजेपी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी (TMC) 81 सीटों पर सिमट गई है। चौकाने वाली बात है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रतिष्ठित भवानीपुर सीट पर भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं। अधिकारी ने नंदीग्राम सीट भी जीत ली। 1972 के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में ऐसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जो केंद्र में भी सत्ता में है। अगर दूसरे तरफ देखें तो जीत हासिल करने वाले प्रमुख भाजपा उम्मीदवारों में आसनसोल दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से अग्निमित्रा पॉल और भातर सीट से करफा सौमेन शामिल हैं। पार्टी की उम्मीदवार और संदेशखाली हत्याकांड की पीड़िता रेखा पात्रा ने हिंगलगंज निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

कौन होगा बंगाल का अगला सीएम ?

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब सभी की निगाहें राज्य में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 9 मई को आयोजित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के मुख्यमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। फिलहाल पार्टी की ओर से अभी कम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है लेकिन संभावनाएं यही बताती है कि सुबेंदु अधिकारी सीएम फेस हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *