बीते दिन जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान के चार आतंकी ढेर हुए हैं बताया जा रहा है कि पुंछ इलाके के सिंधरा इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन त्रिनेत्र 2 ,में 4 आतंकवादियों को मार गिराया है। ऑपरेशन में मारे गए सभी आतंकवादी पाकिस्तानी है।

बता दें कि जैसे ही पता चला, उनके इलाके में आतंकवादी होने का खबरें मिली वैसे ही सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और सोमवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक चली 9 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलाबारी हुई जिसमें यह चारों आतंकवादी सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत के बाद मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *