सार :

फ्रांस में आयोजित हो रहे 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोगों और फैंस को जिसका इंतज़ार था वह ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार ब्लू गाउन में रेड कार्पेट में एंट्री ली। उनके इस लुक और खूबसूरती की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। इंडिया में कांस फिल्म फेस्टिवल की पहचान मानी जाने वाली ऐश्वर्या ने फाइनली रेड कार्पेट पर चलकर फैंस को खुश कर दिया। आई जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।

विस्तार :

फाइनली लोगों का इंतजार खत्म करते हुए कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में रेड कार्पेट पर एंट्री कर के फैंस को खुश कर दिया है। सभी इस फेस्टिवल में ऐश्वर्या के आने का इंतजार कर रहे थे और फाइनली उन्होंने यह इंतजार खत्म करते हुए वह डार्क ब्लू कलर की शिमरी गाउन में अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आई। बीते कुछ घंटों में उनके 2 जबरदस्त लुक सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कान्स में जलवा दिखा रही हैं। बता दें कि उन्होंने ‘द बर्थडे पार्टी’ (The Birthday Party) फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक ड्रामैटिक इलेक्ट्रिक ब्लू स्कल्प्टेड गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उनके इस लुक और खूबसूरती की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। 

ऐश्वर्या राय बच्चन के शानदार ब्लू गाउन लुक ने रेड कार्पेट पर धूम मचाई है तो साथ ही, आलिया भट्ट अपने पीच गाउन लुक से छाई हुई हैं, और भारतीय डिजिटल क्रिएटर्स की बढ़ती लोकप्रियता भी कान्स में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। इस बार भी भारतीय कलाकारों ने कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरा है और विदेश में अपनी संस्कृति का परचम लहराया है। फिलहाल तो कांस की मल्लिका ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उनके आउटफिट की खूब तारीफ हो रही है।

आज भी ऐश्वर्या कांस फिल्म फेस्टिवल की शान हैं :

कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज ने अब तक अपना जलवा बिखेर कर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। लेकिन फिर भी फैंस को कांस की मल्लिका ऐश्वर्या राय का इंतजार रहता है। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को कांस की क्वीन भी माना जाता है। इस बार लगा कि ऐश्वर्या कान्स में नहीं शामिल होंगी, लेकिन उन्होंने अपने शानदार लुक से यहां पहुंच कर सबको हैरान कर दिया। उनकी शिमरी रॉयल ब्लू गाउन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और उन्हें “क्वीन ऑफ कान्स” का नाम दिया जा रहा है। इस लुक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर बेताब दिखे. कान्स में नियमित रूप से नजर आने वाली ऐश्वर्या ने प्रकाश की गति के विचार से प्रेरित ‘लुमिनारा’ डिज़ाइन में पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया।

फैंस का इंतज़ार हुआ खत्म, अपने ही एलिगेंट अंदाज में नजर आई ऐश :

कांस फिल्म फेस्टिवल से ऐश्वर्या राय बच्चन के ग्लैमरस लुक लगातार सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या ने कांस रेड कार्पेट पर अमित अग्रवाल का डिजाइनर सफायर गाउन पहना। ऐश का शिमरी रॉयल ब्लू गाउन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और उनकी प्रिंसेस लुक ने सभी का दिल जीत लिया। उनके साथ बेटी आराध्या भी कांस पहुंची हैं। बेटी आराध्या ने भी अपने लुक से कई लोगों का दिल जीत लिया। आराध्या ने अपनी मां के साथ रेड कलर का गाउन पहना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *