बीती रात कई राज्यों में तेज बारिश देखी गई। यह बारिश आंधी तूफान के साथ इतनी तेज थी कि कई पेड़ सड़कों पर गिर गए। बताया जा रहा है कि कई गांवों का जिला मुख्यालय और जिले से संपर्क टूट गया है। वहीं कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां उफान पर होने से जिलों में बाढ़ की स्थिति बन आई है।
देश के उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश का कहर जारी है। मध्यप्रदेश और गुजरात में बीती रात भारी बारिश हुई। जिससे कारण गांवों में पानी भरा गया और ग्राम की ओर जाने वाली सड़क मार्ग से सड़क संपर्क भी बाधित हो गया। मध्यपदेश में लगभग 45 गांवों का संपर्क जिले से टूट गया। सावन मास के दौरान रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था लेकिन शुक्रवार की सुबह तेज आंधी के साथ बारिश होना शुरू हो गई, जिसके कारण क्षेत्र का संपर्क गांवों से टूट गया।
वही बता देंगे तेज बारिश से लोग तो परेशान हैं ही लेकिन इससे हवा आंधी तूफान के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान हुआ है फसलें हवा के कारण बैठ गए हैं और पानी भराव के कारण भी फसलों को नुकसान हो रहा है।
