देश में मानसून का कहर जारी है देश के 14 से ज्यादा राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस बार हिमाचल प्रदेश को बारिश से 8000 करोड़ों का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसी तबाही 75 साल पहले हुई थी और 75 साल के बाद अब यह ऐसी तबाही देखने को मिली है।

राज्य को इससे बहुत ही नुकसान हुआ है। बारिश के चलते कई जगह लैंड स्लाइड हो गई है।और अभी भी दौर चल रहा है लैंड स्लाइड से सड़को को काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान ,मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है
बारिश के चलते हर राज्य में कई खबरें और कई घटनाएं सामने आ रही हैं वही राजस्थान की बात करें तो राजस्थान के सिरोही जिले के बेस्ट बनास पुल के ओवरफ्लो होने से एक बाइक सवार फस गया जिससे जेसीबी से निकाला गया। वही अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग खबरें सामने आ रही है कभी कोई डूबता नजर आ रहा है तो कभी कोई पानी में बहता नजर आ रहा है कई जगह तो पुल ही बह गए हैं।
