देश में मॉनसून इस बार बहुत मेहरबान है। देश में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत सहित कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे सभी नदी नाले उफान पर हैं। और कई नदियां खतरे के निशान से बहुत ऊपर बहने लगी है। डेमो को खोला गया है जिसके चलते गांवों में पानी भराव की समस्या और कई जगह बाढ़ आ गई है।

वही मध्यप्रदेश की बात करें तो राजधानी में लगातार तेज बारिश हो रही है, बैतूल के मुलताई में एक चेक डैम टूट गया है। बड़वानी में नर्मदा नदी खतरे के निशान से 7 मीटर ऊपर बहने लगी है और अब लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। उज्जैन में 4 दिन के बाद कल से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी में भी तेज बारिश का दौर जारी है।

वहीं गुजरात में सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। महाराष्ट्र में लगातार तेज बारिश हो रही है जिससे सड़कों पर पानी भराव समस्या पैदा हो गई है। और कस्बों और छोटी जगहों पर पानी भरा गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

एमपी की ताप्ती नदी भी उफान पर बह रही है। जिसकी वजह से ताप्ती सरोवर भी उफान पर है और बाहर पानी बहने लगा जिससे के वहां के लोगों ने ढोल की थाप पर डांस करते हुए खुशी मनाई। नदी नाले उफान पर रहने से कई पुल बनन की खबरें सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *