भारत के दिल्ली सहित कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ आ रही थी और नदी नाले उफान पर चल रहे थे। लेकिन अब बारिश का दौर थोड़ा थम गया है, 2 दिन से थमी हुई बारिश की वजह से , सूरज ने अपना चेहरा दिखा दिया है। धूप तेज पढ़ने लगी है जिससे कि लोगों को अब गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक इसी तरह का मौसम होने की संभावना जताई है। रविवार सुबह से ही कुछ राज्यों में धूप निकली और दोपहर होते-होते यह तीखी होती गई। धूप और उमस के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है और बारिश ना होने की संभावना है लोगों को दो-तीन दिन तक इसी तरह गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। और इसी वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आसमान साफ रहेगा, धूप निकली रहेगी। हवा भी साफ ही रहेगी। उमस और गर्मी के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।
