कोरियन सैमसंग कंपनी ने अपना एक और जबरदस्त 5g फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग ने भारत में “सैमसंग गैलेक्सी F34 5G” फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। जिस की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। सैमसंग गैलेक्सी F34 5G फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 6000mAh की बैटरी के साथ अवेलेबल करवाया गया है। कंपनी ने फोन में 6.46 इंच का फुल HD डिस्प्ले दिया है।


कंपनी ने इस फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं पहले वैरीअट में 6gb रैम + 128gb स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,999rs रखी है। वही दूसरे वेरिएंट की कीमत 20,999rs रखी है इसमें 8gb रैम और 128gb स्टारेज कैपेसिटी है।


कंपनी ने फोन को सोमवार 7 अगस्त को लॉन्च किया है। वही फोन की फ्री बुकिंग भी शुरू हो गई है प्री बुकिंग के लिए यूजर्स इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर प्री बुकिंग कर सकते हैं या फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसे बुक कर सकते हैं।

