ओला कंपनी ने अपने कस्टमर डे इवेंट में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है। इस इवेंट के मौके पर कंपनी ने अपने कस्टमर को फैक्ट्री में इनवाइट किया था और अपने मॉडल शो किए।

ओला ने अपने सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर s1x लॉन्च की है कंपनी ने इसके 3 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस स्कूटर का इंट्रोडक्टरी प्राइस ₹80,000 रखा है जिसे सुनकर कस्टमर बेहद ही खुश है।

आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल के दौर में इतने कम दाम में स्कूटर अवेलेबल कराने के लिए कस्टमर कंपनी की सराहना करते नहीं थक रहे। कंपनी ने अपने कस्टमर डे इवेंट में आठ प्रोडक्ट और सॉफ्टवेयर अपडेट पेश किए हैं।

ओला ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के तीन वैरीअंट s1x+, s1x के दो वेरिएंट मार्केट में लाने का फैसला किया है। इनकी कीमतों में भी बदलाव है S1X+ की कीमत 1 लाख यानी 99,999 रखी गई है। वही एक वेरिएंट की कीमत 90,000 और दूसरे वेरिएंट की कीमत लगभग 80,000 के करीब है।

इन वेरिएंट की बैटरी में डिफरेंस के कारण यह कीमतों में इतना बदलाव है। s1x प्लस की बैटरी 3Kwh है जिसकी मैक्सिमम स्पीड 151 किलोमीटर है और यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मैक्सिमम चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *