अमेरिका की जानी-मानी कंपनी एप्पल आज यानी 12 सितंबर को अपने वंडरला इवेंट में आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट भारत के समय अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। बता दे कि स्टीव जॉब्स ने पहले आईफोन 2007 में लॉन्च किया था तब से अब तक दुनिया में 230 करोड़ से ज्यादा आईफोन की बिक्री हो चुकी है।

एप्पल कभी भी बाजार में मौजूद प्रोडक्ट से कंपटीशन नहीं करता खुद का इन्नोवेटिव प्रोडक्ट लाने पर यकीन करता है। अब एप्पल एक ऐसी ब्रांड और कंपनी बन चुकी है जिसे खरीदने की इच्छा ज्यादातर लोग रखते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि एप्पल के फोन और अन्य प्रोडक्ट का लोगों के बीच इतना क्रश क्यों है एप्पल के प्रोडक्ट में ऐसी क्या खास बात है जो लोग इसे इतना ज्यादा पसंद करते हैं। इसका में कारण यह है कि एप्पल किसी से कंपटीशन नहीं करता यह अपने ही चीजों को बेहतर बनाने में जुटा है और लोगों को बेहतर से बेहतर चीज प्रोवाइड करता है इसीलिए लोग एप्पल के दीवाने हैं।

एप्पल कंपनी ने 2014 में अपनी पहली स्मार्ट वॉच रिलीज की थी ऐसा करने वाला वह पहली कंपनी नहीं थी लेकिन एप्पल स्मार्ट वॉच के बेहतरीन डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स ने इस इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया। एप्पल के प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्वालिटी अन्य कंपनियों की तुलना में काफी बेहतर होती है इसके एंट्री लेवल डिवाइसेज में भी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी नजर आती है इस वजह से एप्पल के प्रोडक्ट्स लंबे समय तक चलते हैं और एप्पल की एक खास बात यह है कि इसमें सेफ्टी फीचर्स भी बहुत अच्छे होते हैं।

एप्पल डिवाइसेज की लाइफ आमतौर पर लंबी होती है कई यूजर्स ने नोटिस किया है कि उनके डिवाइस कई सालों के बाद इस्तेमाल किए गए और कई सालों के बाद भी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। मौजूदा हालात में लोगों को प्राइवेसी और सिक्योरिटी की जरूरत होती है और एप्पल के पास प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए खास आर्किटेक्ट है वह डाटा सिक्योरिटी को लेकर समझौता नहीं करती 2016 में आतंकी सैयद फारूक के पास से एफबीआई को आईफोन मिला था इसे अनलॉक करने के लिए एजेंसी ने एप्पल से मदद मांगी लेकिन एप्पल ने मना कर दिया था।

कोई भी बाग आने पर एप्पल बिना किसी इंटरफ्रेंस के तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट कर देती है यह भी एक बहुत अच्छी सेफ्टी फीचर है जो एप्पल प्रोवाइड करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *