दुनिया की जानी-मानी टैक कंपनी ऐपल ने मंगलवार को अपने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के आईफोन लॉन्च किये। जिसकी शुरुआती कीमत ₹ 79,990 है। इसी के साथ कंपनी ने अपने इस इवेंट में वॉच सीरीज 9 और वॉच अल्ट्रा 2 भी लांच की है। एप्पल ने पहली बार चार्जिंग के लिए C टाइप पोर्ट फोन में अवेलेबल कराया है। पहले लाइटनिंग पोर्ट मिलता था।

इस बार कंपनी ने आईफोन 15 में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। आईफोन 15 और 15 प्लस में A16 बायोनिक चिप भी दी गई है वही आईफोन 15 प्रो और प्रो मैक्स में A17 प्रो चिप मिलेगी। प्रो मॉडल की बॉडी में टाइटेनियम का इस्तेमाल भी किया गया है।

अगर आईफोन के अवेलेबिलिटी की बात की जाए तो नए आईफोन को 15 सितंबर शाम 5:30 बजे से फ्री ऑर्डर के तहत बुक किया जा सकेगा वही यह 22 सितंबर से मिलने भी लगेगा नई एप्पल वॉच अभी से फ्री ऑर्डर पर अवेलेबल है वहीं यह भी 22 सितंबर से कंपनी द्वारा प्रोवाइड कर दी जाएगी। कंपनी ने यह आईफोन 5 कलर में लॉन्च किए हैं पिंक ,येलो, ग्रीन ,ब्लू एंड ब्लैक।

बता दें कि आईफोन 15 की शुरुआती कीमत 79.990 से शुरू है वही आईफोन 15 प्लस की कीमत 89,990 से शुरू है और 80 आईफोन 15 प्रो की कीमत 1,34,900 से शुरू की गई है। आईफोन 15 प्रो में कंपनी ने चार कलर लॉन्च किए हैं। यह मोबाइल 1,84,900 तक की कीमत में प्रोवाइड किया जा रहे हैं वही आईफोन 15 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,59,900 से 1,99,900 तक है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *