
चीनी कंपनी रियलमी ने आज भारत में अपने रियलमी 11 5G सीरीज के चार फोन वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इसमें से 11 5G के दो वेरिएंट और 11X 5G के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं।
रियलमि ने इन स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा अवेलेबल कराया है और इन वेरिएंट में से बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रखी गई है , वही 11 5G स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है।


स्मार्टफोन के साथ इस इवेंट में कंपनी ने अपने इयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। जिनकी शुरुआती कीमत 3,699 से 4,999 तक रखी गई है। कंपनी ने शुरुआत में इसमें ₹200 की छूट भी दी है।

रियलमी के यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल हो गए हैं। यूजर्स इन्हें फ्लिपकार्ट से प्री बुकिंग करके खरीद सकते हैं।
