पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना एक नया फीचर रोल आउट किया है। व्हाट्सएप लगातार नई नई फीचर्स लाता जा रहा है। अब एक और जबरदस्त फीचर लेकर आया है। जिसमें अब यूजर्स व्हाट्सएप पर hd इमेज भी आसानी से शेयर कर सकते हैं। पहले ज्यादा हाई क्वालिटी और एचडी इमेज शेयर नहीं हो सकती थी और क्वालिटी डाउन हो जाती थी।

लेकिन अब इस न्यू फीचर्स से व्हाट्सएप में यूजर्स 4160×2080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाले hd इमेजेस भी शेयर कर सकते हैं।

व्हाट्सएप की पैरंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक अकाउंट और अदर सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है उन्होंने इसके साथ स्क्रीन शॉर्ट शेयर किया है और एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी अपने यूजर्स को दी है।

अब व्हाट्सएप में एचडी में इमेज शेयर करने के ऑप्शन के साथ दूसरे अच्छी क्वालिटी के इमेजेस में शेयर कर सकते हैं इसमें जब हम photo शेयर करेंगे तो इमेज शेयर करने के नीचे ही एचडी वॉटर मार्क लिखा हुआ होगा।

इसी के साथ स्टैंडर्ड क्वॉलिटी में भी इमेज शेयर कर सकते हैं।इसमें 1600×800 पिक्सल रेजोल्यूशन की इमेज शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *