केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 29 अगस्त को हंड्रेड परसेंट इथेनॉल से चलने वाली कार को अंबिल करने वाले हैं। टोयोटा की यह कार 100% एथेनॉल फ्यूल पर चलने का दावा कर रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिल्ली में हुए एक इवेंट में यह घोषणा की कि वह 29 अगस्त को हंड्रेड परसेंट एथेनॉल फ्यूल से चलने वाली कार को अंबिल करेंगे।

दरअसल पेट्रोल में जब एथेनॉल मिलाया जाता है तो उससे होने वाला प्रदूषण बहुत कम हो जाता है इसीलिए यह एक इको फ्रेंडली फ्यूल होता है। अगर पेट्रोल में एथेनॉल मिलाया जाता है तो इससे होने वाला प्रदूषण में 35% कम कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसें छोड़ता हैं। इससे चलने वाला इंजन भी जल्दी गर्म नहीं होता है क्योंकि एथेनॉल मिलने से यह जल्दी ही उड़ जाता है।

इथेनॉल एक बायोकेमिकल है, जिससे किसानों को भी फायदा होगा क्योंकि यह गन्ना ,मक्का आदि के फसलों से बनाया जाता है। यह गन्ना और अन्य फसलों की फर्मेंटेशन से बनाया जाता है इसलिए यह एक इको फ्रेंडली फ्यूल की तरह कार्य करता है यह एक तरह का अल्कोहल होता है जो बहुत जल्दी उड़ भी जाता है जब इसे पेट्रोल में मिलाया जाता है तो यह एक कम प्रदूषक की तरह कार्य करता है।

बता दे के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लगाकर ग्रीन एनर्जी से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं पिछले साल ही उन्होंने टोयोटा के फ्लेक्स फ्यूल पायलट प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाए थी। वह लगातर ऐसे प्रोजेक्ट्स और व्हीकल को बढ़ावा दे रहे है जो वातावरण को शुद्ध रखने में मदद करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *