वैसे तो मानसून सीजन जाने वाला है लेकिन मानसून जाते-जाते एक बार फिर से देश को भिगोकर जा रहा है देश में फिर से बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। वही एमपी यूपी और देश के कई राज्यों में आज मौसम विभाग ने बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है कई जगह तो स्कूल और कॉलेज की छुट्टी करनी पड़ी है। वही जगह-जगह जल भराव की समस्या पैदा होने लगी है, कई जगह निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बार फिर देश में नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

भारी बारिश के चलते उत्तर रेलवे की तरफ से सोमवार को हरियाणा के हिसार ,दिल्ली और रेवाड़ी हिसार के बीच चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश के 22 जिलों में और यूपी के 31 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते लखनऊ में स्कूल और कॉलेज की छुट्टी कर दी गई।

कानपुर में जल भराव में डूब कर एक व्यक्ति की मौत तक हो गई। उधर मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया।

मध्य प्रदेश में बारिश: मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में 12 से 13 सितंबर से एक और मानसून सिस्टम एक्टिव होने वाला है। वही यह मानसून सिस्टम 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा। यानी अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं वही भोपाल, नर्मदा पुरम ,रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

अगर मध्य प्रदेश में बारिश की बात करें तो मध्य प्रदेश में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 14% कम है। पूर्वी हिस्से में औसत से 10% कम और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% कम बारिश हुई है।

1 जून से 10 सितंबर तक औसत 29.77 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि 33.95 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस बार अभी तक प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है अब देखना यह है कि अगले आने वाले हफ्ते में बारिश के आसार हैं और यह अपने बारिश का कोटा पूरा कर पता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *