Jimny Waiting Period: नई मारुति जिम्नी 5-डोर को नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जा रहा है.
Maruti Jimny Waiting Period: मारुति सुजुकी ने जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी जिम्नी 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी को शोकेश किया था और तभी से इसके लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए थे. अब तक कंपनी को नई जिम्नी के लिए कुल 31,000 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं. इसे खरीदारों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और अब इसका वेटिंग पीरियड बढ़कर 8 महीने तक पहुंच गया है.
नई मारुति जिम्नी 5-डोर को नेक्सा डीलरशिप नेटवर्क के माध्यम से बेचा जा रहा है. इच्छुक खरीदार इस लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर को ऑनलाइन या अधिकृत NEXA डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं. यह दो ट्रिम लेवल- जीटा और अल्फा में उपलब्ध है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ कुल 6 वेरिएंट्स उपलब्ध हैं.
इसके मैनुअल वर्जन की कीमत 12.74 लाख रुपये से 13.85 लाख रुपये के बीच है जबकि ऑटोमैटिक रेंज 13.94 लाख रुपये से शुरू होकर 15.05 लाख रुपये तक जाती है. टॉप-स्पेक अल्फा मैनुअल वर्जन की हाई डिमांड है क्योंकि अधिकांश ग्राहक इस मॉडल को ही चुन रहे हैं.
