देश के पांच राज्यों में इस बार विधानसभा चुनाव होने हैं जिसका ऐलान सोमवार को हो गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान ,तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है और अब पार्टियां मतदान का इंतजार कर रही हैं इसी बीच सोमवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है और आचार संहिता लगा दी गई है। कल यानी सोमवार 12:00 बजे से आचार संहिता लागू हो चुकी है मध्य प्रदेश में दिवाली के पांच दिन बाद 17 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि नतीजे देवउठनी ग्यारस के बाद 3 दिसंबर को आएंगे। मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को सबसे कम वक्त मिला है।

9 अक्टूबर से आचार संहिता लागू हो गई है ऐसे में प्रचार के लिए सिर्फ 38 दिन मिलेंगे। पिछले दो दशकों में हुए किसी भी चुनाव में इतना कम वक्त नहीं मिला है। वर्ष 2018 में मतदान से 52 दिन पहले आचार संहिता लगी थी जबकि 2003 में 51 दिन पहले लगी थी। लेकिन इस बार पार्टियों को 38 दिन मिले हैं वहीं भाजपा ने आचार संहिता के लगने के शाम को 57 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर उम्मीदवारों का नाम उजागर कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से ही लड़ेंगे। इसके साथ उनके चुनाव लड़ने नहीं लड़ने या सीट बदले जाने की तमाम अटकलें पर विराम लग गया है।

भाजपा अपनी तीन लिस्ट पहले जारी कर चुकी है पहले की तीन लिस्टे की तरह ही भाजपा ने अब चौथी लिस्ट में भी केवल जीतने की संभावना वाले नेताओं को ही टिकट दिया है। गोपाल भार्गव जैसे उम्र दराज और अजय बिश्नोई जैसे नाराज नेता लिस्ट में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आयातित ऐसे नेता भी लिस्ट में है जिनको लेकर पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। बीजेपी ने तो अपनी लिस्ट जारी कर दी है लेकिन अभी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को उजागर नहीं किया है बताया जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।

आचार संहिता लागू होते ही हर एरिया और जिलों के नगर पालिका और नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे प्रचार सामग्री और बैनरों को ढकने का काम शुरू कर दिया है। ऐसी सभी योजनाएं जिसे पार्टी का प्रचार हो या ऐसी योजनाएं जिनका सरकार ने अभी भूमि पूजन किया है आदि सभी बेनेरो को और नाम की पट्टियों को ढकने का काम शुरू कर दिया गया है ऐसे सभी पोस्टर्स आदि सभी को नगर पालिका द्वारा ढाका जा रहा है।

इन पांच राज्यों पर कुल इतनी सीटों पर होंगे मतदान:

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश में आचार संहिता कल से लागू कर दी गई है इसके 38 दिन बाद वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों पर वोटिंग होनी है इसके लिए 17 नवंबर तारीख को चुना गया है उम्मीदवार अपने नामांकन को 2 नवंबर तक वापस ले सकते हैं। मध्य प्रदेश के वोटरों की बात करें तो मध्य प्रदेश में कुल 5.61 करोड़ वोटर है जिनमें से 22 लाख वोटर पहली बार वोट देंगे। अभी की स्थिति की बात करें तो भाजपा की 127 सीटें हैं, कांग्रेस की 96 और अन्य की 7 सीटें हैं। मध्य प्रदेश में पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी लेकिन कुछ समय बाद ही भाजपा ने अपने दाव चले और सरकार अपने हाथ में ले ली। अब देखना यह होगा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी की जीत कितने वोट शेयर के हिसाब से होने वाली है।

राजस्थान: राजस्थान राज्य की बात करें तो राजस्थान में कुल सीटें 200 हैं जिन पर 23 नवंबर को मतदान होना है नामांकन वापसी की तारीख राजस्थान में 9 नवंबर तक रखी गई है अभी सत्ता में कांग्रेस सरकार है जिसकी सीटें 99 है भाजपा की 73 और अन्य की 28 है। अब देखना यह होगा कि राजस्थान में जनता किस पार्टी को अपना नेतृत्व करने का मौका देती है और किस पार्टी को ज्यादा वोट शेयर से जीताती है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव साथ और 17 नवंबर को दो चरणों में होने हैं इसमें कुल विधानसभा सीटें 90 हैं। जिनमें कांग्रेस का बहुमत 46 सीटों पर है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ में नामांकन वापसी की तारीख 2 नवंबर रखी गई है। अभी कांग्रेस की सरकार के चलते कांग्रेस का बोर्ड शेयर भाजपा से काफी ज्यादा है अब देखना यह होगा कि इस विधानसभा चुनाव में जनता किस पार्टी को अपना उम्मीदवार चुनती है।

तेलंगाना: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने हैं इसमें नामांकन वापसी की तारीख 15 नवंबर रखी गई है जिन भी उम्मीदवारों को नामांकन से अपने नाम वापस लेने हैं वह 15 नवंबर तक लेंगे। वही तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर यह मतदान होने हैं अभी यहां बीआरएस की सरकार है जिसका वोट शेयर काफी ज्यादा है अब देखना यह होगा कि तेलंगाना में कौन सी पार्टी जनता का दिल जीतेगी और सत्ता में आएगी।

मिज़ोरम: मिजोरम में मिजोरम राज्य में कुल विधानसभा सीटें 40 हैं। जिनमें एमएनएफ की सत्ता के चलते 21 सीटें पार्टी के हक में है। वही अभी होने वाले विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को मिजोरम में होंगे। जिसके लिए नामांकन वापसी की तारीख 23 अक्टूबर रखी गई है मिजोरम में इससे पहले कांग्रेस को 40 में से 5 सीटे मिली थी। वहीं एमएनएफ जो अभी सत्ता में है। वह 26 सीटों से आगे थी और अन्य को 9 सीटें मिली थी। अब देखना यह होगा कि विधानसभा चुनाव 2023 में मिजोरम की जनता किस पार्टी को अपना नेतृत्व सोपती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *