बिपरजोय अब एमपी में प्रवेश कर चुका है ,अरब सागर से उठा ये तूफान अब एमपी अंचल में भरी बारिश कराएगा।मौसम विभाग ने कल से 2 दिन तक रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

हालांकि पहले दिन इसका असर बहुत अधिक नहीं दिखाई देगा लेकिन इसके बाद 2 दिन जिले में आंधी के साथ बारिश की स्थिति बनेगी ऐसे में जिले में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और फिर शुक्रवार शनिवार को रेड अलर्ट की स्थिति रहेगी ।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह दक्षिण राजस्थान की तरफ प्रवेश करने के बाद मध्यप्रदेश आते-आते कमजोर हो जाएगा बुधवार को भी सुबह से तेज धूप रही लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए । ऐसे में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विपोरजॉय ने मॉनसून को दबाया: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में लगातार उठ रहे तूफानों की वजह से मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है विपक्ष है के कारण मॉनसून की रफ्तार धीमी होने से अब मानसून मध्यप्रदेश में 20 जून को प्रवेश करने की आशा बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *