वैसे तो मानसून 8 दिन देरी से चल रहा है लेकिन मध्यप्रदेश में आने का रास्ता खुल गया है, विदर्भ से सटे इलाके बैतूल ,छिंदवाड़ा, मंडला में मॉनसून की एंट्री हो रही है, तूफान विपोरजोय के आने से मानसून ने धीमी रफ्तार पकड़ ली है , लेकिन एमपी में मानसून के आने का रास्ता साफ हो गया है 22 जून तक यह मध्य प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र को कवर कर लेगा।
जहां मध्यप्रदेश के अंचल में गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है वही अब बिपरजोय अंचल में बारिश कर आएगा ,उसके तुरंत बाद मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग की माने तो मॉनसून की दोनों शाखाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर एक्टिव हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुई मॉनसून शाखाओं इन दोनों के द्वारा बारिश होती है और अब यह दोनों शाखाएं एक्टिव है अतः विपोरजॉय के जाते ही मानसूनी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के जाने के बाद मॉनसून का आना तय है इसके दूसरे दिन से ही मॉनसून की बारिश शुरू हो सकती है।
