मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा है प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र बुधनी स्थित ट्राईडेंट कंपनी के ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग ने छापेमारी कर दी है। मध्य प्रदेश में इन दिनों आईटी और इनकम टैक्स टीम कार्रवाई कर रही है इस बीच मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में छापा पढ़ना शुभ संकेत नहीं है। 50 सदस्य टीम ने बुधनी ,भोपाल समेत 10 जबकि देश भर में कंपनी के 25 ठिकानों पर देर रात तक कार्यवाही की। कंपनी के बुधनीय स्थित होटल नर्मदा इन में भी जांच की गई है। आईटी ने कंपनी कैंपस को जांच के लिए सील कर दिया है।

बता दें के बुधनी क्षेत्र सीहोर जिले में आता है और सीएम शिवराज का गृह क्षेत्र है। सीहोर जिले की बुधनी क्षेत्र में स्थित ट्राइडेंट कंपनी का 75% प्रोडक्ट्स विदेश में एक्सपोर्ट किया जाता है। कंपनी का सीएम और सीएस से कनेक्शन बताया जा रहा है। कंपनी के मालिक भी पंजाब के हैं और एमपी के सीएस भी पंजाब के हैं। इसी के चलते कंपनी को प्रमोट किया गया। 2014 में कंपनी का प्रोडक्शन शुरू हुआ था। उस समय इकबाल सिंह सीएम के प्रमुख सचिव थे।

अभी विभागीय स्तर पर किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है सूत्रों के मुताबिक वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत पर ट्राइडेंट कंपनी पर देशभर में एक साथ आयकर की कार्यवाही की जा रही है सूत्रों के मुताबिक कार्यवाही पूरी होने के बाद करोड़ों के टैक्स चोरी के खुलासे की आशंका है। भोपाल के श्यामला हिल्स के एक बंगले में संचालित कंपनी के कार्यालय में भी टीम पहुंची। यहां से दस्तावेज, लैपटॉप आदि की भी जांच हुई हैं।

बताया जा रहा है कि इस बंगले से मध्य प्रदेश में कंपनी के कारोबार संचालित होता है हालांकि कंपनी और आयकर विभाग के अफसर कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं अभी।

ट्राइडेंट ग्रुप की कंपनी के मालिक राजेंद्र गुप्ता है यह कंपनी उसने 1985 में शुरू हुई थी। यह कंपनी पेपर ,बेडशीट ,तोलिया, केमिकल, बिजली के सामान आदि का प्रोडक्शन करती है। और 150 से अधिक देशों में निर्यात भी किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक ट्राइडेंट कंपनी के अलावा नर्मदा इन होटल में भी आईटी टीम के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, वहां पहुंचकर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। ट्राइडेंट कंपनी के बुधनी, लुधियाना ,जालंधर सहित सभी इंडस्ट्री में एक साथ छापा मार करवाई हुई है सुरक्षा को लेकर करीब 50 जवान तैनात किए गए हैं। बुधनी में हुई छापामार कार्यवाही के बाद सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *