48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनरों को केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 4% DA बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

केंद्रीय सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी कर दी है और 4% बढ़ाकर अब 46% कर दिया है। इसका फायदा लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनरों को मिलेगा| केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग बुधवार को हुई, जिसमे एक बड़ा फैसला लिया गया और DA को बढ़ाया गया। साथ ही राज्य में होने वाले चुनाव से पहले केंद्रीय सरकार कर्मचारियों को बोनस का तोहफा भी देना चाहती है| जिससे की सरकार की एक अच्छी छवि चुनावी राज्यों में पहुंचे |

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस:

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि रेलवे में काम करने वाले लगभग 11 लाख नो गैजेट कर्मचाइयो को 78 दिन सैलरी के बराबर बोनस देने का फैसला भी किया गया |इस पर 1969 करोड़ रुपए खर्च होंगे और सरकार पर भार बढ़ेगा। बता दे की यह प्रोडक्टिविटी बोनस 2010 से दिया जा रहा है|

DA बढ़ने से होगा इतना फायदा:

बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है। उसमे महंगाई भत्ते का गुना किया जाता है। जैसा की महंगाई भत्ता जिसे DA( dearness allowance) कहा जाता है|

(बेसिक पे + ग्रेड पे)*DA%= DA amount

इसे एक उदाहरण के तौर पर समझते है। जैसे की बेसिक सैलरी 1लाख है और और पे ग्रेड 10 हजार है तो दोनो का टोटल 110000रुपए हुआ तब 110000 का 46% 56000 होगा |

बता दे की इससे पहले डा 42 % मिलता था। जिसके हिसाब से बढ़ने बाला डा 46200 होता था| अब 4 % बढ़ने पर सीधा सीधा 4200 रूपे का फायदा हुआ है|महंगाई भत्ता एक ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बाबजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारी पब्लिक सेक्टर और पेंशनर धारियों को दिया जाता है।

महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है और मंहगाई हर महीने जिस तरह से बढ़ रही है। उसको देखकर लगता है की मंहगाई भत्ते को साल में तीन बार बढ़ाना चाहिए। महंगाई भत्ता भारत देश में हर 6 माह में बढ़ाया जाता है। जिसकी गड़ना संबंधी बेतन मान के आधार पर कर्मचारियों के मूल बेतन के अनुसार दिया जाता है। मेहंगाई भत्ता शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *