आज यानी 28 अक्टूबर को धर्मशाला स्टेडियम में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा न्यूजीलैंड इस बार मैच में जीत कर वापस अंक तालिका में टॉप स्थान पर काबिज होना चाहेगी, वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया जीतने में कामयाब रहा तो वह सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लेगा। न्यूजीलैंड अभी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बनी हुई है वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे नंबर पर अंक तालिका में अपना स्थान कायम करे हुए हैं। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने हीं अभी तक पांच-पांच मैच खेले हैं जिसमें से न्यूजीलैंड ने चार मैच में जीत हासिल की है और ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों में जीत अपने नाम की है। आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए बड़ा ही अहम है और यह महा मुकाबला यह तय करेगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल में जाएगी और कौन सी टीम को अभी और इंतजार करना होगा।
भारत से हारने से पहले न्यूजीलैंड लगातार चार जीत हासिल कर चुका था भारतीय टीम ने लगभग परफेक्ट दिख रही न्यूजीलैंड की टीम की कई कमियां उजागर कर दी, क्या भारत के खिलाफ मिली हार इस बात का संकेत है कि उनके अंदर की वह लय खत्म हो गई है या उनकी कमियां सामने आई है। इन सब सवालों का जवाब आज ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने मिलने वाला है वही शुरुआती मैच में संघर्ष करने वाली कंगारू बल्लेबाजी आक्रामक और खतरनाक नजर आ रही है मैक्सवेल की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिए सकारात्मक है चोट से वापसी कर रहे हेड भी खेलेंगे। ऐसे में मार्श तीसरे स्थान पर खेल सकते हैं जम्पा भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं गेंदबाजी में दोनों ही टाइम बराबर की नजर आ रही है।
गेमचेंजर साबित हो सकते है यह खिलाड़ी:
अगर गेम चेंजर की बात करें तो न्यूजीलैंड में मिशेल सेंटर 12 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर शामिल हो चुके हैं साथ ही उनमें वार्नर और स्मिथ को आउट करने की क्षमता भी है इसीलिए मिशेल न्यूजीलैंड के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं वही मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए गेम चेंजर का काम कर सकते हैं मैक्सवेल ने पिछले मुकाबले में बता दिया कि वह क्या करने में काबिलियत रखते हैं अगर वह फॉर्म में हो तो चौकों और छक्कों की बौछार कर सकते हैं।

वैसे इस वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की है शुरुआत में लगातार दो मैच हारने के बाद आस्ट्रेलिया ने लय पकड़ ली है और फिर से ऑस्ट्रेलिया प्लेयर फॉर्म में आ गए हैं शुरुआत में अंक तालिका में निचले स्थान पर नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया की टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ चुकी है।
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टोटल 48 मैच होने हैं जिसमें से आज का मैच 27वा मैच है अब हम यह कह सकते हैं कि वर्ल्ड कप के आधे से ज्यादा मैच हो चुके हैं और अब सेमीफाइनल की तैयारी करने टीम जुटने लगी है अब कुछ ही मैच और होने के बाद वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में खेलने वाली टीमों का खुलासा हो जाएगा और जल्द ही दर्शकों को सेमीफाइनल मैच देखने को मिलेंगे।
अगर भारत की बात करें तो भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में 5 मैच खेले हैं जिसमें से 5 ही जीते हैं और 10 अंक पाकर अंक तालिका में अब भारत दूसरे स्थान पर आ चुका है पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका 6 में से 5 मैच जीतकर सबसे टॉप पर है अब देखना यह होगा कि भारत किस तरह सेमीफाइनल का दावेदार बनेगा और सेमीफाइनल में किस टीम के साथ भारत का मुकाबला होगा। भारत का अगला मैच यानी छठा मैच 29 अक्टूबर को खेला जाना है जो इंग्लैंड की टीम के साथ होने जा रहा है यह मैच भारत के सेमीफाइनल के का टिकट होगा।
