सार :
आज आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह आखिरी और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाने वाला है। इससे पहले क्वालिफायर-2 में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। आज का मुक़ाबला बड़ा ही रोमांचक होने वाला है। आईए जानते हैं आज का पूरा गणित विस्तार पूर्वक।
विस्तार :
आज आईपीएल 2026 का खिताबी मैच होने जा रहा है। यह एक हाई वोल्टेज मैच होने वाला है दोनों ही टीम आज अपना शत प्रतिशत देंगी। बता दें कि इन दोनों टीमों ने शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप चरण के बाद गुजरात और आरसीबी के बीच क्वालिफायर-1 में सामना हुआ था, जिसमे आरसीबी ने जीत हासिल की थी। आज आईपीएल टूर्नामेंट का फाइनल आरसीबी और जीटी के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आज का मुक़ाबला बेहद ही आकर्षक होने बाला है लेकिन उससे पहले सभी को मौसम की चिंता रहेगी। आज बारिश का होना मुकाबले में खलल डाल सकती है।
वैभव सूर्यवंशी रहे इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र उनके वर्ल्ड रिकॉर्ड: जब भी आईपीएल टूर्नामेंट 2026 को याद किया जायगा तो राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को जरूर याद किया जायगा। इस युवा बल्लेबाज़ ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वैभव ने एक टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 135 बाउंड्री (63 चौके और 72 छक्के) लगाकर जोस बटलर (128) का रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि इस सीजन सर्वाधिक रन (ऑरेंज कैप) की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी (680 रन) सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट) आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है।
हेड टू हेड में दोनों टीमों का रिकॉर्ड :
IPL 2026 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज आरसीबी (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाने वाला है। अगर हम आरसीबी और जीटी के बीच हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से आरसीबी ने 5 और गुजरात टाइटन्स ने 4 मैच जीते हैं। और इस ताज़ा सीज़न में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें आरसीबी ने 2 और गुजरात ने 1 मैच में जीत हासिल की थी।
पिच रिर्पोट और मौसम :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैदान पिछले दो सालों में आईपीएल 2025 फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल की मेजबानी कर चुका है। आज के मैच में भी फैंस को दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 जीतकर लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं जीटी ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचीं। इस मैदान पर खेले गए अपने पिछले गेम में गुजरात टाइटंस से हार गए थे। जीटी ने इस सीजन अपने सात मैच में से पांच जीते हैं। बता दें कि अहमदाबाद में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज़्यादा पसंद किया जाता है। पिछले छह फ़ाइनल में से चार भी लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।
आज का मौसम : बता दें कि आज इस टूर्नामेंट का अंतिम और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है लेकिन आज के खिताबी मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। नियमों के अनुसार यदि फाइनल और रिजर्व डे, दोनों दिन मैच या सुपर ओवर नहीं हो सका, तो लीग स्टेज में बेहतर पॉइंट्स के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा।
दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी :
लीग स्टेज की टॉप-2 टीमें खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने हैं। क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराया था, जिसके बाद गुजरात ने क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई। जानें दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी ;
- गुजरात टाइटंस के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंद्धू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्लेइंग इलेवन खिलाड़ी : वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार।
