सार :
आईपीएल टूर्नामेंट 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हुए नवीनतम और सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है और राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। अब रविवार को इस टूर्नामेंट का अंतिम और सबसे महत्त्वपूर्ण मुकाबला होगा और इसी के साथ 2026 टूर्नामेंट का विजेता सामने आयेगा। आईए जानते है पूरी खबर विस्तार से।
विस्तार :
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हरा दिया और शानदार जीत हासिल की। इस शानदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। फाइनल में अब GT का मुक़ाबला RCB से होगा। बता दें कि राजस्थान और गुजरात के बीच हुआ क्वालीफायर मैच शानदार रहा दोनों ने मैच जीतने की पूरी मेहनत की। आरआर और जीटी के बीच यह मुक़ाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (चंडीगढ़) में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने केवल 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 214 रन बना लिए। कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 104 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली और साई सुदर्शन ने 58 रन बनाए। गुजरात ने मैच जीतने के साथ ही अपनी जगह फाइनल में पक्की कर ली। बता दें कि राजस्थान के वैभव IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। इस मामले में शॉन मार्श 21 पारियों के साथ टॉप पर हैं।
गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में बनाई जगह :
आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए वैभव सूर्यवंशी के 96, जडेजा 45 और फरेरा के ताबड़तोड़ 38 रन की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 219 रन बनाए। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। गिल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई। साई सुदर्शन 32 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद में 104 रन की दमदार पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 9 गेंद में 16 रन बनाए।
गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 104 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं साई सुदर्शन ने भी 58 रन बनाए। गुजरात की टीम अब 31 मई दिन रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी। अब फाइनल मुकाबले में दोनों ही शानदार टीमों की यह टक्कर देखने योग्य और शानदार होने वाली है। दोनों टीमें जीत के लिए जी जान लगा देंगी। आईपीएल टूर्नामेंट 2026 का यह फिनाले देखना बड़ा ही रोमांचक और दिलचस्ब होगा।
