देश में ठंड का सीजन शुरू होते ही पारा गिरने लगा है। ठंड के मौसम की शुरू होने के बाद भी नवंबर में उम्मीद के अनुसार ठंड नहीं पड़ी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एल नीनो के प्रभाव से लगातार देश के प्रदेशों में मौसम में उलटफेर देखने को मिल रहा है। कहीं बर्फबारी देखने को मिल रही है, तो कहीं तापमान बढ़ रहा है, कहीं तेज बारिश हो रही है तो, कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान भी लगाया है वहीं कुछ राज्यों में मध्यम से सामान्य बारिश हो सकती है।

देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में वर्षा होना शुरू हो गई है। इसके बाद तेज ठंड का दौर शुरू होगा ऐसा मौसम विभाग ने अनुमान लगाते हुए बताया है। वहीं राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है तो सरकार ने कई चीजों पर पाबंदी लगा दी है। देश के हर प्रदेश का मौसम का हाल अलग-अलग है लेकिन मौसम विभाग की माने तो कुछ समय बाद जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एल नीनो का प्रभाव समाप्त हो जाएगा तब सभी राज्यों में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

मौसम में होगा लगातार बदलाव:-

मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं। दक्षिणी राज्यों में जहां एल नीनो का प्रभाव देखने को मिल रहा है वहीं उत्तरी और उत्तर पश्चिमी राज्यों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एल नीनो के प्रभाव से देश के कई राज्यों में और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पारा कुछ डिग्री तक बढ़ सकता है वहीं वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से देश के पहाड़ी और मैदानी कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद जब वेस्टर्न डिस्टरबेंस और एल नीनो का प्रभाव समाप्त हो जाएगा तब सभी राज्यों में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

लेकिन कुछ दिनों तक लोगों को इसी तरह के मौसम का सामना करना होगा और अभी तेज ठंड के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने बताया है कि नवंबर के अंत तक मौसम इसी तरह का रहेगा। पारा ऊपर नीचे होता रहेगा उसके बाद दिसंबर के पहले वीक से ही ठंड बढ़ने लगेगी और पारा नीचे जाने लगेगा। इससे पहले कई जगहों के तापमान में 2 डिग्री के आसपास की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने ऐसा 24 से 27 नवंबर तक बताया है उसके बाद धीरे-धीरे मौसम अपने स्टेबिलिटी फेस में आ जाएगा और तेज ठंड पड़ने लगेगी।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में फिर बदल रहा मौसम:-

पहाड़ी इलाकों में जहां वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फबारी जारी है और पारा लगातार नीचे गिर रहा है तेज ठंड पड़ने लगी है वहीं उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने ठंडक और बारिश को लेकर भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विकशॉप की सक्रियता होने से 27 नवंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना बताई है। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहा। इसके बाद बारिश का दौर खत्म हो जाएगा और पारा गिरने लगेगा। ठंड बढ़ने लगेगी इसका असर लखनऊ समेत आसपास के जिलों में भी होगा। पश्चिमी यूपी में होने वाली बारिश का असर प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी दिख सकता है बादलों के छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

राजधानी की हवा जहरीली होती जा रही है बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक औसत 276 पहुंच गया ताल कटोरा में एक्यूआई 352 और लालबाग में 328 पहुंच गया। इन दोनों ही जगह हवा बहुत खराब रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान घटना के कारण के साथ-साथ यह वायु गुणवत्ता भी धीरे-धीरे ठीक होती जाएगी और ठंड बढ़ने के साथ तापमान प्रदूषण में कमी आएगी। गोमती नगर में भी हवा का स्तर बहुत ही खराब रहा जो घर खराब श्रेणी में आता है।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल:-

मध्य प्रदेश भी अब सर्दी की चपेट में आने वाला है प्रदेश के अधिकांश शहरों में सुबह और शाम की सर्दी सताने लगी है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास आने लगा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो आमतौर पर सबसे ठंडा क्षेत्र माना जाता है। वहीं राजधानी भोपाल में मौसम विभाग की माने तो इस समय हवाओं ने रुख पूर्वी और उत्तर पूर्वी कर लिया है। जिसके कारण सिहरन बढ़ने लगी है हवाओं के साथ नमी आने के कारण शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार, रविवार को भोपाल ,इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विकशॉप अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच में बना हुआ है। जिसके कारण नमी आ रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार से एक अन्य पश्चिमी विकशॉप के भी उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है जिससे के कारण मध्य प्रदेश के आसपास पूर्वी पश्चिमी हवाओं का आपस में संयोजन होने की भी संभावना है। इस नई प्रणाली का असर मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। मौसम प्रणाली की सक्रियता के चलते अरब सागर से नमी मध्य प्रदेश तक पहुंचेगी और बादल छाए रहेंगे। जिससे शनिवार, रविवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में तेज ठंड का दौर नवंबर के आखिरी दिनों से शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *