देश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने के बाद देश के सभी हिस्सों में ठंड का दौर शुरू हो चुका है। देश के पहाड़ी राज्यों में जहां बर्फबारी लगातार हो रही है वहीं देश के मैदानी राज्यों में बारिश ने डेरा जमाया हुआ है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने यहां का तापमान बहुत गिरा दिया है और तेज ठंड का दौर शुरू कर दिया है। बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में भी ठंड से पारा गिरने लगा है। इस साल के दिसंबर माह की शुरुआत यानी साल के आखिरी महीने की शुरुआत शानदार बर्फबारी से हुई है पश्चिमी विक्षोभ ने देश के मौसम को उलट कर रख दिया है जहां अभी तक ठंड का एहसास भी नहीं हो रहा था वहां अचानक ठंड बढ़ने से कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते यहां का मौसम बहुत ही ज्यादा सुहाना हो गया है बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड तो पड़ ही रही है लेकिन मौसम सुहाना होने के कारण लोग दूर-दूर से इस मौसम का आनंद उठाने के लिए जम्मू कश्मीर की ओर रुख कर रहे हैं। बता दें कि ठंड के मौसम में पहाड़ी राज्यों में सैलानियों का ताता लग जाता है इन राज्यों में कमाई का सबसे अच्छा सीजन यही माना जाता है विदेश से भी यहां सैलानी छुट्टियां मनाने और इस मौसम का मजा लेने आते हैं। स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश के लोग भी यहां का भरपूर आनंद उठाते नजर आते हैं जिससे कि राज्य को काफी फायदा होता है और राज्य की इकोनॉमी में बढ़ोतरी होती है क्योंकि यहां पर आय का महत्पूर्ण साधन पर्यटन ही है ज्यादातर लोग पर्यटन पर अपनी जीवनचर्य के लिए निर्भर होते हैं और इस मौसम में यहां सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिलता है जिससे कि यह सीजन कमाई के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
जम्मू कश्मीर बना स्वीटजरलैंड सैलानियों का लगा ताता:-
कश्मीर का वैभव किसी अन्य स्थान से अतुलनीय माना जाता है कश्मीर कुछ आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्य और चित्र परिपूर्ण पर्यटन स्थलों का खजाना है जिनमें बर्फ से ढके पहाड़, हरी घास के मैदान, खूबसूरत झीलें और मनोरम झरने शामिल है। कश्मीर में ठंड के मौसम में बर्फबारी होते समय पर्यटक यहां अपना अच्छा समय व्यतीत करने के लिए आते हैं पर कश्मीर में गुलमर्ग ,यस मार्ग ,श्रीनगर ,पहलगाम, बेताब घाटी ,सोनमर्ग ,पुलवामा ,अनंतनाग, अरु घाटी, पटनी टॉप, भद्रवाही ,अमरनाथ आदि ऐसी जगहे हैं जहां लोग अपनी सर्दियों के दिन और अपने परिवार के दिन साथ छुट्टियां मनाने आते हैं ठंड के समय यहां पर चारों तरफ सफेद चादर ढकी होती है यानी बर्फबारी से यहां का मौसम बहुत ही सुहावना हो जाता है।
जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बर्फबारी के कारण दिसंबर माह की शुरुआत शानदार हुई है। जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में 7 इंच बर्फबारी के चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं है इसी बीच सोनमर्ग के पास देश-विदेश से यहां घूमने आए लोगों ने विशाल तिरंगे के पास फोटो खिंचवाए। बर्फबारी के चलते यहां का मौसम बड़ा ही सुहावना हो गया है जम्मू कश्मीर में सफेद चादर बिछी हुई है और यह स्विट्जरलैंड से कम नहीं लग रहा। देश विदेश और स्थानीय लोग इस मौसम का मजा और लुफ्त उठा रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का मजा लेने जा रहे हैं वहीं विदेशी पर्यटकों का भी विशाल जमावड़ा लगा हुआ है। विदेश से लोग जम्मू कश्मीर की बर्फबारी देखने के लिए इस माह में बड़ी संख्या में आते हैं जिससे कि यहां की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होती है यह सीजन यहां के स्थानीय लोगों के लिए काफी अच्छा होता है पर्यटन के कारण ही जम्मू कश्मीर राज्य इस मौसम में काफी अच्छी कमाई करता है।
जम्मू कश्मीर और देश के कई पहाड़ी इलाकों में पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने यहां का मौसम बड़ा ही सुहावना कर दिया है। जिससे कि लोगों का ताता यहां लगा हुआ है वही साथ में इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी भी पड़ने लगी है। पारा लगातार नीचे गिरता हुआ नजर आ रहा है। इन राज्यों में बर्फबारी के कारण देश के मैदानी इलाकों में भी ठंड में बढ़ोतरी हुई है और पारा लगातार नीचे जा रहा है जिससे कि देशभर में तेज ठंड का दौर शुरू होता नजर आ रहा है।
बर्फबारी के चलते यातायात के कई मार्ग हुए बंद:-
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में 7 इंच बर्फबारी के चलते स्थानीय लोगों और पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं है यहां के लोग बर्फबारी का मजा लूटते नजर आ रहे हैं वही सोनमर्ग के पास देश-विदेश से यहां घूमने आए लोगों ने विशाल तिरंगे के पास फोटो खिंचवाए। भारी हिमपात के चलते जोजीला दर्रे और लद्दाख को जोड़ने वाले मार्ग बंद करने पड़े हैं ऊपरी कश्मीर में लगातार दो दिनों से बर्फबारी जारी है जिसके कारण मैदानी हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है उम्मीद है कि इस बार क्रिसमस और नव वर्ष के मौके पर अच्छी बर्फबारी होगी जिससे कि यहां का मौसम सुहावना बना रहेगा और देश-विदेश के सैलानियों के अधिक संख्या में आने की आशंका भी जताई जा रही है।
कश्मीर में यात्रा करने वाले पर्यटकों को अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए। भारत के राज्यों में कश्मीर देश के उन उच्च स्थान में से एक है जहां आगंतुकों के खिलाफ किए गए किसी भी अपराध का कोई रिकॉर्ड नहीं है। क्षेत्र के निवासी दयालु है और यात्रियों की किसी भी तरह से सहायता करने के लिए उत्सुक रहते हैं। वैसे तो कश्मीर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा और सुखद मौसम वसंत बताया जाता है लेकिन कुछ लोगों को इच्छा होती है कि वह बर्फबारी देखे इसीलिए यहां पर सर्दी के मौसम में बर्फबारी देखने काफी लोग आते हैं लेकिन लोगों को कई बार यातायात के मार्गों में मुसीबत का सामना करना पड़ता है क्योंकि भारी बर्फबारी के चलते यहां के कई मार्ग कुछ घंटे तक बंद रहते हैं जब तक कि यहां से बर्फ नहीं हटाई जाती लेकिन प्रशासन के द्वारा लगातार यहां पर बर्फ हटाने का कार्य जारी रहता है जिससे कि लोगों को परेशानियों का और यातायात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
