देश में मौसम का हाल बड़ा ही नाजुक चल रहा है। पूरे मौसम में उलट फेर और उथल-पुथल मची हुई है। बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान देश की ओर बढ़ चुका है और कई राज्यों में तबाही मचाने के बाद आंध्र प्रदेश तमिलनाडु उड़ीसा में भारी बारिश करवा रहा है। बीते दिन आंध्र प्रदेश में मिचांग तूफान आगे बढ़ते हुए भारी बारिश करवा चुका है और यहां हवाएं 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों को काफी नुकसान पहुंचा है। इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। आज भी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में मौसम विभाग के द्वारा बारिश के चेतावनी जताई गई है।
साइक्लोन मिचांग से प्रभावित राज्यों में मौसम का हाल बेहाल हो रखा है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 6 दिसंबर को मिचांग तूफान ने भारी तबाही मचाई है दक्षिणी राज्यों के अलावा देश के कई राज्यों में इस तूफान का असर देखने को मिलेगा। यह तूफान थोड़ा कमजोर जरूर हो गया है लेकिन यह डिप्रेशन में बदल गया है और अब राज्यों में बारिश करवा रहा है। जिससे कि आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 7 दिसंबर को भी आंध्र प्रदेश तमिलनाडु राज्यों में बारिश की संभावना है। इस तूफान के कारण देश के अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा मौसम केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते दो दिनों से कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है साथ ही पछुआ हवायों के चलने से न्यूनतम तापमान में अब तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है।
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचा कर आगे बढ़ा मिचांग:-
चेन्नई के बाद बीते दिन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में साइक्लोन मीचांग के प्रवेश से इन राज्यों में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं आंध्र प्रदेश के कई निचले इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई। राज्य सरकार ने पहले ही एनडीआरएफ और अन्य टीमों को लोगों की मदद के लिए तैनात करके रखा था जब भी ऐसे हालात बने तब उन्होंने लोगों को वहां से निकाला और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। मिचांग तूफान की वजह से पैदा हुए हालातो के बाद चेन्नई में आज स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं साथ ही शहर में 80% बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। आंध्र प्रदेश में कल भारी बारिश और चेन्नई में बाढ़ के बाद चक्रवात मिचांग कमजोर हो गया है भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान कमजोर होकर दबाव में बदल चुका है।
बारिश से हुई घटनाओं की वजह से कई लोगों के मारे जाने की भी खबरें सामने आई है। सबसे ज्यादा साइक्लोन से प्रभावित राज्य चेन्नई रहा। ग्रेटर चेन्नई में पुलिस ने कहा कि डूबने और बिजली का झटका लगने की करीब 10 घटनाएं सामने आई है जिसको तुरंत चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई है। आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अभी भी बरसात जारी है। मिचांग तूफान ने दक्षिणी राज्य के प्रभावित जिलों में भारी तबाही मचाई है सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है नदिया , नाले और तालाब उफान पर है जिससे राज्य में हजारों एकड़ फैसले डूब गई है।
इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बाय एस जगनमोहन रेड्डी ने मंगलवार को चक्रवाती तूफान के कारण पैदा हुए हालात का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक भी की थी। इसके प्रभाव और राहत उपायों का आकलन करके राज्य सरकार ने पहले ही बुधवार को आंध्र प्रदेश में तूफान से होने वाली तबाही के लिए टीम में तैनात कर दी थी और लोगों को अलर्ट कर दिया था।
उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में होगी तूफ़ान के प्रभाव से बारिश:-
बीते दिन तूफान आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में प्रवेश कर आगे बढ़ चुका है। अब मौसम विभाग ने इसके कमजोर हो जाने का की बात जरूर कही है लेकिन फिर भी आज छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वही मौसम विभाग का कहना है कि मिचांग तूफान का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिलेगा। चक्रवात के प्रभाव से झारखंड में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। वही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अब यह तूफान कमजोर हो चुका है और अब धीरे-धीरे इसका प्रभाव खत्म होता नजर आएगा लेकिन फिर भी जिन राज्यों में यह प्रवेश कर रहा है। उन राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ ज्यादा बारिश करवा सकता है। इसके असर से कई राज्यों में बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु चेन्नई के मौसम को अब साफ बताते हुए यहां बारिश की कम संभावना जताई है।
