मौसम अपडेट: ठंड से कांपा उत्तर भारत; पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, देश के अन्य हिस्सों में पड़ेगी कपकपाने वाली ठंड।

देश की राजधानी दिल्ली में तेज ठंड का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में सीत लहर शुरू हो गई है। दिल्ली में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। यह सामान्य से तीन डिग्री कम हो चुका है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। वही सुबह-सुबह आसमान में कोहरा भी देखा जाने लगा है हालांकि दिन होते ही अच्छी धूप खिलने लगती है जिससे कोहरा छठ जाता है। दिल्ली के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में तापमान गिरने लगा है और ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और ठंडा होगा।

देश में बारिश थमते ही तेज ठंड का दौर शुरू हो चुका है। उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू और कश्मीर में 5 डिग्री से भी कम का तापमान दर्ज किया गया है। सोमवार से ही यहां तेज़ ठंड पड़ने लगी है। सोमवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 दिसंबर से 17 दिसंबर तक देश की राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, तो उत्तर भारत में पढ़ेगी तेज ठंड:-

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में सोमवार को इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अत्यधिक ठंड के कारण सुबह की सैर करने वाले लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। घाटी में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान लगातार गिर रहा है और तड़के की ठंड बढ़ने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में 0 से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -3.6 और पहलगाम में -4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वही उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे लद्दाख क्षेत्र में रात का सबसे कम तापमान माइनस 12.01 और लेह शहर में माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो दिसंबर माह में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है और तापमान में और गिरावट आ सकती है। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से चिल्लाई कलाम के नाम से जाना जाता है हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले 12 दिन में बारिश की संभावना जताई है बारिश के बाद उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है उत्तराखंड में ठंड के बढ़ने से सुबह शाम कोहरा रहने लगा है।

कोहरा छाने की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है हालांकि अभी दिन में अच्छी धूप निकलने लगती है जिसकी वजह से कोहरा जल्द ही छट जाता है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में तापमान 3 डिग्री से भी नीचे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड के बढ़ने से अब मैदानी राज्यों में भी तेज ठंड का दौर शुरू होने वाला है। वहीं शीत लहर के चलने की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद ,नोएडा और मेरठ में तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।इसके अलावा लखनऊ, सीतापुर ,लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी रात में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 12 दिसंबर को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी शीत लहर बढ़ने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद ही मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। साथ ही शीत लहर का दौर भी शुरू हो जाता है। आईएमडी के पूर्वानुमान को माने तो आज यानी 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान दिल्ली में 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

बारिश के बाद मध्य प्रदेश का मौसम वापस से सामान्य होने लगा है। प्रदेश में सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। ऐसे में जहां दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की उछाल देखने को मिली है वही रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। रात में ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पूरे प्रदेश की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आगे आने वाले दिनों में मौसम विभाग की माने तो मध्य प्रदेश में अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर के संभागों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार कल से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से प्रदेश के मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है लेकिन यदि उत्तर भारत में यह सिस्टम मजबूत हुआ तो उत्तर प्रदेश से लगे जिलों में मौसम बदल जाने के साथ-साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम जिलों में अगले 24 घंटे में भी मौसम के शुष्क रहने की ही संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं वही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *