सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे और रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवक और युवतियों के लिए एक सुनहरा मौका आ गया है। रेलवे ने बंपर भर्तियां निकाल कर मेहनत कर रहे युवाओं के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। रेलवे भर्ती सेल नॉर्थ रेलवे ने विभिन्न एक्ट अप्रेंटिस के पदों पर रिक्तियां निकाली है और भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के अनुसार रेलवे ने कुल 3093 रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने-अपने आवेदन रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं क्योंकि आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है।और अधिक जानकारी के लिए आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
Northern railway act apprentice vacancy 2023 notification details:-
नॉर्दर्न रेलवे में इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले कुछ जानकारी जानना आवश्यक है।
- संस्था का नाम- नॉर्दर्न रेलवे
- पद का नाम- एक्ट अप्रेंटिस
- आयु सीमा- न्यूनतम आयु 15 वर्ष ,अधिकतम आयु 24 वर्ष, और आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।
- योग्यता- उत्तर रेलवे में एक्ट अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त किसी भी शिक्षण संस्थान से दसवीं पास होना अनिवार्य है। और संबंधित ट्रेड से आईटीआई पास होना आवश्यक है।
- चयन प्रक्रिया- नॉर्दर्न रेलवे में इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा केवल शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।
- फीस- अनारक्षित वर्ग के लिए ₹100 आरक्षित वर्ग के लिए 0
- महत्वपूर्ण तारीख- आवेदन की प्रारंभिक तिथि 11/12/2023, आवेदन की अंतिम तिथि 11/01/2024
Selection process:-
नॉर्दर्न रेलवे के इन पदों पर चयन बिना किसी लिखित परीक्षा की किया जाएगा केवल शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से इन पदों पर चयन होंगे।
How to apply for act apprentice vacancy:-
इन पदों के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें और सबसे पहले नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ें। इसके बाद आपको आवेदन करने के लिए कुछ आसान सी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आपको नॉर्दर्न रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट www.rrcnr.org पर जाना होगा।
2. इसके बाद आरआरसी नॉर्दर्न रेलवे एक्ट अप्रेंटिस अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म पर क्लिक करें।
3. अब आप आवश्यक दस्तावेज जो भी मांगे गए हैं अपलोड कर फीस का भुगतान करें।
4. अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके फॉर्म को जमा कर दें।
5. भरे हुए फॉर्म की एक प्रिंटआउट को निकाल कर भविष्य के लिए अपने पास रखें।
Official website:-
www.rrcnr.org
Note:-आवेदन करने से पहले आपको रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना चाहिए और पूरी नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़कर ही आवेदन करें।
