सार :
केंद्र सरकार समय-समय पर सरकारी कर्मचारी और पेंशन धारकों को कई लाभ देती आई है। एक बार फिर केंद्र सरकार पेंशन धारकों के हित को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा 2026 में EPS-95 पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी की चर्चा चल रही है। श्रमिक संगठनों की मांग और संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद इस पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार में।
विस्तार :
केंद्र सरकार अब अपने पेंशन धारकों के लिए एक बड़ा फैसला लेने रही है। इसमें पेंशन की रकम को बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है ईपीएफओ के तहत आने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों को जल्द ही 1000 रुपये न्यूनतन पेंशन से 7 गुना बढ़कर पेंशन मिल सकती है। कर्मचारी संगठन काफी समय से इसकी मांग कर रहे हैं। मंत्रालयों में इसे लेकर काफी गहन विचार-विमर्श भी चल रहा है। श्रमिक संगठन मांग कर रहे हैं कि सरकार ईपीएस के तहत पेंशन को 1 हजार रुपये से बढ़ाकर ₹7500 करे. अगर सरकार पेंशन को लेकर इस प्रस्ताव को मान लेती है तो पेंशन में 7.5 गुना इजाफा होगा।
इसे लेकर संसदीय समिति ने भी सिफारिश की है इस मांग को लेकर कई दौर की बैठकें शुरू हो चुकी हैं और अनुमान जताया जा रहा है कि जल्द इसपर फैसला लिया जा सकता है। फिलहाल, पेंशन की गणना ₹15,000 की सैलरी सीलिंग के आधार पर ही हो रही है, लेकिन इसे बढ़ाने की मांग की जा रही है। उच्च पेंशन के लिए, पात्र कर्मचारी 4 नवंबर 2022 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत उच्च वेतन पर ईपीएस में योगदान देने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा बंद पड़े पीएफ खातों को फिर से एक्टिव करने का प्रोसेस भी शुरू किया जाने वाला है।
Note: पेंशन के लिए न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा अनिवार्य है। आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना उचित होगा।
कितने गुना बढ़ सकती है पेंशन ?
श्रमिक संगठनों की मांग के तहत और संसदीय समिति की सिफारिश के बाद अब केंद्रीय सरकार ने न्यूनतम पेंशन को ₹1000 से बढ़कर 7 गुना करने का सोचा है। इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभ पेंशनधारियों को होने वाला है जिनकी पेंशन ₹1000 से बढ़कर 7:30 हजार रुपए तक हो सकती है जिससे पेंशनधारियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। इसके अलावा, सरकार पीएफ कर्मचारियों के ब्याज को जल्द अकाउंट में डिपॉजिट करने की बात कही है। पीएम अकाउंट होल्डर्स के खाते में 8.25% ब्याज जल्द डिपॉजिट हो सकता है, जिसका कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं।
निष्क्रिय खातों से पैसे निकालने के लिए होगी बड़ी कार्यवाही :
ईपीएफओ अपने मेंबर्स के लिए कई बड़े बदलाव करने वाला है। इसमें ATM-UPI के जरिए पीएफ खाते में जमा रकम की निकासी से लेकर निष्क्रिय खातों को फिर से एक्टिव करना शामिल है। दरअसल, एक नई पहल के तहत इस तरह के निष्क्रिय PF खातों को सक्रिय करने की तैयारी की गई है। नया प्लेटफॉर्म आधार कार्ड बेस्ड एक्सेस से पुराने खाते जोड़ना आसान बनाएगा. इससे होने वाले फायदे की बात करें, तो इससे बंद पड़े ईपीएफ खातों का पता लगाकर उन्हें यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN से जोड़ने और चालू करने में मदद मिलेगी. जिससे मेंबर्स को इन खातों में मौजूद रकम वापस पाने में भी आसानी होगी।
