बारिश थमते ही देश के सभी हिस्सों में ठंड में इजाफा देखने को मिलने लगा है। अब कई जगहों पर तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिन ब दिन मौसम बदलेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी यानी तापमान में लगातार तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। जहां लोग अभी तक ठंड का इंतजार कर रहे थे वही अचानक वातावरण में ठंडक के बढ़ने से रात के समय में शीत लहर चलना शुरू हो गई है। देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे कि मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। दिन और रात के समय के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तापमान में इजाफा देखने को मिलता है धूप खिली रहती है वहीं सुबह और शाम को कोहरा पढ़ने लगता है और ठंड में बढ़ोतरी हो जाती है।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिसंबर में क्रिसमस और न्यू ईयर कड़ाके की ठंड में ही बीतेगा। यानी आने वाले समय में ठंड में लगातार बढ़ोतरी होगी और तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद जब बर्फ पिघलता है तब वहां से हमारे यहां बर्फीली हवा आती है इस कारण क्रिसमस से लेकर साल के आखिरी दिनों तक अच्छी ठंड पड़ती है इस साल भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार बन रहे हैं।

मध्य प्रदेश मौसम की जानकारी:-

मध्य प्रदेश में मौसम की बात करें तो अब मध्य प्रदेश में भी ठंड का दौर शुरू हो गया है। बारिश के खत्म होते ही ठंडी हवाएं चलने लगी है। दिन और रात के तापमान में कमी आने लगी है। सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है वही धूप निकलने से कोहरा छठ जाता है और तापमान में इजाफा होने लगता है लेकिन फिर शाम होते ही यह तापमान गिरने लगता है और शीत लहर शुरू हो जाती है। जिससे ठंडक बढ़ जाती है। राजधानी की बात करें तो अभी भले ही बहुत तेज ठंड नहीं पड़ रही हो लेकिन क्रिसमस से लेकर साल के आखिरी दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 6 डिग्री तक पहुंच जाता है मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भी यही ट्रेंड का प्रकार रहने वाला है। पिछले 15 साल में एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी हो।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में पिछले तीन दिन से मौसम एक जैसा बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है दिन में पारा 26 डिग्री के आसपास और रात में 12 डिग्री के आसपास रहता है। मंगलवार को दिन का तापमान 26.02 डिग्री रहा , तो सोमवार के मुकाबले इसमें सिर्फ 0.6% की गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद यह सामान्य से नीचे नहीं आ रहा है। मंगलवार को वह अच्छी धूप निकली थी लेकिन दोपहर में बादल छा गए रात का तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।

मध्य भारत में नहीं देखा जा रहा नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर:-

बता दे कि देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। जिसकी वजह से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है और कड़ाके की ठंड का दौर शुरू है। इसके चलते मैदानी इलाकों में भी तेज ठंड पड़ने लगी है, दिल्ली और अन्य राज्यों में भी तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस है इसका असर भोपाल समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में ज्यादा नहीं देखने को मिल रहा है अगले एक-दो दिन मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं आ रही है।

मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक मध्य प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आ सकती है लेकिन इससे ज्यादा बदलाव नहीं देखे जाएंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक-दो दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन ज्यादातर धूप निकली रहेगी और वातावरण शुष्क बना रहेगा। वहीं धीरे-धीरे ठंड के बढ़ने के आसार भी जाते गए हैं। सुबह के समय में कोहरा देखने को मिलेगा लेकिन जैसे ही धूप खिलने लगेगी यह कोहरा चढ़ता हुआ नजर आएगा और विजिबिलिटी क्लियर हो जाएगी। अगर प्रदेश में पिछले 15 सालों के ठंड की बात करें तो 15 साल में तीन बार ऐसा हुआ जब दिसंबर में रात के सबसे कम तापमान पहले पखवाड़े में दर्ज किया गया।

अगर पिछले साल को छोड़ दिया जाए तो उसके पहले लगातार 3 साल 2019, 2020 और 2021 में क्रिसमस पर और 31 दिसंबर को शहर में बर्फीली ठंड पड़ी थी। इन तीनों वर्षों में दिन-रात का औसत तापमान 13 से 14 डिग्री के आसपास रहा है था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार भी इसी तरह की ठंड पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं अब धीरे-धीरे ठंड में इजाफा होने वाला है और कड़ाके की ठंड क्रिसमस तक पढ़ने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *