भगवान महाकाल की नगरी से आए विधायक मोहन यादव ने बीते दिन 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्य्मंत्री के रूप में भोपाल के परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण की। वही छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भोपाल में मोहन यादव के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सभी बड़े नेता शामिल हुए। जिसमें खुद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भी शमिल है। डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के 20वे मुख्यमंत्री के रूप में कल शपथ ली।

भोपाल के परेड ग्राउंड में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का शपथ ग्रहण समारोह लगभग 10 मिनट तक चला। इस बीच पार्टी के बड़े सभी नेता मौजूद रहे इन सभी की मौजूदगी में मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ली। खुद प्रधानमंत्री भी नए मुख्यमंत्री की शपथ के लिए मौजूद रहे। एक मंच पर केवल नए मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के राज्यपाल मौजूद थे। बता दे की मोहन यादव प्रदेश के 20वें नंबर के सीएम बने हैं वह लगातार चौथे ओबीसी सीएम भी है।

दो डिप्टी सीएम का भी हुआ शपथ ग्रहण:-

मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सुबह 11:30 बजे राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सीएम के अलावा राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवडा को डिप्टी सीएम की शपथ दिलाई। अब मध्य प्रदेश में एक मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम भी होंगे। जिस तरह मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा जनता के लिए एक नया चेहरा था उसी तरह डिप्टी सीएम के पदों पर चयनित हुए दोनों सदस्य भी जनता के लिए एक नया चेहरा ही होंगे।

भाजपा ने अपने तीनों ही विजय राज्यों में नए चेहरों को सीएम पद के लिए चुना है। मध्य प्रदेश में जिस तरह मुख्यमंत्री के पद पर डॉ मोहन यादव को चुना गया है जो कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए एक नया चेहरा है। वहीं छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ऐसे चेहरे जो जनता की नजर में फेमस नहीं थे उन्हें सीएम के पद के लिए चुना गया है। पहले पूर्ण बहुमत आने के बाद कयास लगाया जा रहे थे के जो बड़े नेतायों को विधायक के चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले हैं। उनमे से किसी को सीएम चुना जाएगा लेकिन भाजपा ने एक बड़ा स्ट्रोक खेला है और तीनों बड़े राज्यों में नए चेहरों को सीएम के रूप में चुनकर इतिहास रच दिया है।

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण में पार्टी के सभी बड़े नेता रहे मौजूद:-

मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और डिप्टी सीएमओ के शपथ ग्रहण समारोह में 13 दिसंबर को भोपाल के परेड ग्राउंड पर भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री संतोष के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा शासित चार राज्यों के सीएम भी मौजूद थे। जिसमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के कम पुष्कर धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर आदि नेता मौजूद रहे।

शपथ समारोह में तीन मंच बनाए गए एक में सिर्फ प्रधानमंत्री ,नए सीएम और गवर्नर मौजूद थे। दूसरे मंच पर साधु संत मौजूद रहे ,वहीं तीसरे मंत्र पर मंच पर सभी नेता और पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे। जिस तरह मध्य प्रदेश में एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री चुने गए हैं इस तरह अन्य राज्यों में भी एक मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई गई।

अब मध्य प्रदेश के नए मंत्रिमंडल का इंतजार:-

13 दिसंबर को भोपाल के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री सहित नए दो डिप्टी सीएमओ ने भी शपथ ली। अब मध्य प्रदेश की जनता को नए मंत्रिमंडल का इंतजार है। जिस तरह मुख्यमंत्री के लिए और डिप्टी सीएम के लिए पार्टी ने नए चेहरों को चुना है। इस तरह अब पार्टी मंत्रिमंडल में भी नए सदस्यों को जगह दे सकती है। अभी यह एक सवाल ही है। जल्दी बैठक में सीएम अपनी नए मंत्रिमंडल की घोषणा कर सकते हैं। जैसा कि नए सीएम का अपने शपथ ग्रहण के पहले दिन ही कई फैसले ले चुके हैं वह अपने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केवल 10 मिनट ही रुक इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव उज्जैन के लिए निकल पड़े और वहां भगवान महाकाल के दर्शन के बाद भोपाल लौट आए, फिर उन्होंने कैबिनेट बैठक में पांच अहम फैसले भी ले लिए हैं।

इसमें पहला फैसला ही सनातन की राह पर था सीएम ने धार्मिक स्थलों पर नियम विरुद्ध तेज बजने वाले लाउडस्पीकर, डीजे बजाने वालो पर रोक लगा दी है। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक लाउडस्पीकर के नियमित नियंत्रित इस्तेमाल पर पाबंदी नहीं रहेगी। इसके अलावा बिना लाइसेंस खुले में मांस या अंडे की दुकान पर शक्ति करने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। वही तेंदूपत्ता पर बोनस प्रति बोरा 3 से बढ़कर ₹4000 कर दिया है। वही मुख्यमंत्री ने हर जिले में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज खुलने का ऐलान कर दिया है और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कड़े कानून का ऐलान कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में भी नए मुख्यमंत्री का हुआ शपथ ग्रहण समारोह:-

13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ में भी बुधवार दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल विश्व भूषण हरि चंदन की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव शाह ने चौथा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं साय दूसरे आदिवासी और भाजपा के पहले आदिवासी सीएम बन चुके हैं। छत्तीसगढ़ में भी मध्य प्रदेश की तर्ज पर दो डिप्टी सीएम नियुक्त किए गए हैं जिनका कार्यभार अरुण साहब और विजय शर्मा ने संभाला। मुख्यमंत्री के साथ-साथ इन दो डिप्टी सीएम ने भी अपने पद के लिए शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *