Weather report: देश के सभी राज्यों में शीत लहर से ठिठुरन बढ़ चुकी है और बीते कुछ दिनों से पर लगातार नीचे जाता जा रहा है तापमान के नीचे जाने से कई राज्यों में बीते दिन कोल्ड डे घोषित कर दिया गया। अब शीतलहर के कर के साथ-साथ बारिश का डबल अटैक होने जा रहा है। आज यानी 21 दिसंबर से कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बड़ा उलट फिर हो चुका है जिससे बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ गई है जिससे कि ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई है इससे आदि कैलाश पर्वत स्थित पार्वती सरोवर का पानी भी जम गया है। प्रशासन ने चीन सीमा से लगे दरमा व्यास घाटियों में पर्यटकों की आवाजावी अभी बंद कर दी है। अब कुछ समय तक पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र का रुख नहीं कर सकेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ना शुरू हो गया है पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

कई राज्यों में मौसम में हुआ बदलाव ,आज से बारिश का अलर्ट:-

देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। जिससे की तापमान में लगातार कमी देखने को मिल रही है। वही अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर मध्य भारत में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 दिसंबर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। वैसे तो दक्षिण भारत के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है जिससे कि तमिलनाडु में बाढ़ जैसी स्थिति आ चुकी है लेकिन अमर थे भारत में भी पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से बादल छाए रहेंगे और आने वाले दिनों में बूंदाबांदी हो सकती है वहीं कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग की माने तो देश के दक्षिणी क्षेत्र में एक्टिव चक्रवर्ती परिसंचरण के कारण यहां बारिश लगातार जारी है और कई राज्यों में बाढ जैसी स्थिति बन चुकी है जैसा कि केरल, तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई है। स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। राज्य सरकारों ने लोगों की सहायता के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को रवाना कर दिया है। जहां जल भराव हो चुका है और जहां लोग फंसे हुए हैं वहां पर लगातार मदद भेजी जा रही है।

दक्षिणी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते यातायात ठप हो चुका है। कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है वहीं कई यात्री स्टेशनों पर फंस गए हैं। जिनको राज्य सरकार की मदद के द्वारा निकाला जा रहा है। वहीं जिन इलाकों में पानी भर चुका है। वहां लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है जिन्हें कुछ ज्यादा ही जरूरत है। तमिलनाडु में जल भराव वाली जगह से एक घटना सामने आई है जहां पर तीन गर्भवती महिलाओं को एयरलिफ्ट कर बचाया गया है।

मध्य प्रदेश में मौसम की ताजा खबर, बदले मौसम के हालात:-

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं से प्रदेश के 95% हिस्सों में 12 5.7 डिग्री से 9 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पर 1.7 डिग्री लुढ़ककर 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है। जो इस सीजन में पहली बार 9 डिग्री से नीचे आया है सिर्फ उज्जैन ,नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर ,होशंगाबाद, टीकमगढ़ को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है। पचमढ़ी से भी ठंडा ग्वालियर रहा है। ग्वालियर में रात का तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पचमढ़ी में यह 6 डिग्री दर्ज किया गया। धार, खरगोन और खंडवा में कोल्ड डे घोषित कर दिया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। 48 घंटे में वेस्टर्न डिस्टरबेंस में से बादल छाने की संभावना है लेकिन बारिश होने की आशंका नहीं जताई है।

वहीं अगर मध्यप्रदेश के दूसरे शहरों की बात की जाए तो ठंड अपना असर दिखने लगी है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं लुढ़ककर 8 डिग्री पहुंच चुका है। ऐसे में लोग रात भर टूटे रहे इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के नए संभावना जताई है कि अब लगातार तेज ठंड अपना असर दिखाएंगे और दिन भर दिन तापमान बड़ी तेजी से घटता नजर आएगा। सर्द हवाओं के कारण जहां रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। वहीं दिन में भी धूप अब बेसर नजर आ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की माने तो यह तो शुरुआत है दिसंबर में अब और ज्यादा सर्दी पड़ेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी:-

अंचल में ठिठुरन बढ़ने से अचानक शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में ब्रेन अटैक और हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ने लगे है। प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ रही है और अब तापमान रात में 9 डिग्री से भी नीचे बना हुआ है। यही कारण है कि ऐसे में हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के मामले बढ़ रहे हैं तो स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ऐसे मौसम में सावधानी बरतने को कहा है। गर्म कपड़े पहनने को और पौष्टिक खाना खाने की हिदायत दी गई है। वहीं ठंडे खाद्य पदार्थों से बचने को कहा गया है तो रात में ठंड के समय घर से कम बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *