देश के मौसम में अभी बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है देश के हर क्षेत्र में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है जहां देश की पहाड़ी राज्यों में जोरों की बर्फबारी हो रही है और तापमान माइनस में चल रहा है कड़ाके की ठंड से लोगों को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं वहीं उत्तर भारत के राज्य बिहार यूपी में बारिश से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है और मध्य भारत में अभी ठंड से राहत मिली हुई है।
उत्तर भारत के कई राज्यों जो पहाड़ी से सटे हुए हैं मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से इन राज्यों का तापमान तो माइंस में चल ही रहा है साथ ही यहां से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली, पंजाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड को दस्तक दे रही हैं जिससे पारा लगातार नीचे जा रहा है और अब मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।
दिसंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन मैदानी इलाकों समेत कई राज्यों के मौसम में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है. एक के बाद एक आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान में कोई खास गिरावट भी नहीं देखी जा रही है. हालांकि, कई इलाकों में घना और बेहद घना कोहरा सताने लगा है. आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कोहरा, कई जगह जीरों विजिबिलिटी
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे की वजह से कई जगह विजिबिलिटी जीरो हो गई है. सुबह 5.30 बजे पंजाब के अमृतसर और पटियाला में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. वहीं, हरियाणा के अंबाला में भी जीरो दृश्यता और चंडीगढ़ में 500 मीटर तक विजिबिलिटी रही. कोहरे के कारण दिल्ली के पालम इलाके विजिबिलिटी 100 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक रही. यूपी के वाराणसी और प्रयागराज में भी विजिबिलिटी जीरो रही. इसके अलावा लखनऊ की बात करें तो 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. मध्य प्रदेश के गुना में जीरो, ग्वालियर में 500 मीटर, बिहार के पूर्णिया में 500 मीटर विजिबिलिटी रही।
मौसम में हो रहे इस उलट फिर के कारण कई राज्य और कोहरे की चपेट में आ रहे हैं। कोहरे की वजह से यातायात ठप हो चुका है सुबह की ट्रेनों को लेट चलाया जा रहा है रहा है वहीं रिजर्वेशन कर चुके लोग बसों में सुबह जल्द सफल नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि विजिबिलिटी नहीं होने के कारण बेसन और ट्रेन ऑन सभी देरी से चल रही है।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है और बताया है कि आने वाले दिनों में इन राज्यों में भारी बर्फबारी से इन सर से सेट मैदानी राज्यों में शीत लहर का प्रकोप बढ़ सकता है और इसके चलते इन राज्यों का भी तापमान तेजी से गिरेगा के नए वर्ष की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड से ही होगी जहां क्रिसमस कड़ाके की ठंड में मनाया गया है इस तरह नया वर्ष भी कड़ाके की ठंड में ही बीतेगा। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राज्यों त्रिपुरा ,मिजोरम ,असम, नागालैंड आदि में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा और आने वाले दिनों में भी मौसम में भी कोई खास बदलाव न होने की संभावना जताई है।
बिहार में बारिश के बाद पड़ेगी कड़ाके की सर्दी:-
बीते दिनों उत्तर पूर्वी भारत के राज्य बिहार में मौसम विभाग ने हॉकी से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को आगाह किया था और इस राज्य के कई इलाकों में लोगों को बारिश का सामना भी करना पड़ा।मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश के बाद बिहार में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। सुबह और शाम के तापमान में कमी होगी, वहीं दिन के तापमान में भी कमी आएगी। बारिश के बाद अब यहां भी सुबह गाना कोरा देखने को मिल सकता है वही भी इसके चलते विजिबिलिटी भी कम होगी और यातायात में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिहार समेत बिहार से सटे कई राज्यों में भी इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा उड़ीसा में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी जिसके बाद अब यहां भी सर्दी में इजाफा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का मानना है कि जिस तरह क्रिसमस कड़ाके की सर्दी में देता है इस तरह आने वाला साल भी कड़ाके की सर्दी में ही बीतेगा। वहीं अगर मध्य भारत की बात की जाए तो मध्य भारत में अभी मौसम स्थिर बना हुआ है सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है लेकिन दिन में घनी धूप निकलने की वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यहां अब कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिल चुकी है।
